NITTT February 2024 Exam Results: एनआईटीटीटी फरवरी परीक्षा परिणाम nittt.nta.ac.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | March 30, 2024 | 02:38 PM IST | 2 mins read
एनटीए एनआईटीटीटी फरवरी 2024 परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (एनआईटीटीटी) फरवरी 2024 परीक्षा परिणाम आज यानी 30 मार्च को घोषित कर दिया है। एनआईटीटीटी फरवरी एग्जाम में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nittt.nta.ac.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
एनआईटीटीटी फरवरी 2024 परीक्षा 10, 11, 17 और 18 फरवरी को दो पालियों में इंटरनेट आधारित मोड में रिमोट प्रॉक्टरिंग के साथ आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
एनआईटीटीटी फरवरी सत्र की परीक्षा के लिए कुल 18,910 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 17,825 अभ्यर्थी ही परीक्षा में उपस्थित हुए थे। पिछले सत्र की तुलना में इस वर्ष अभ्यर्थियों के पंजीकरण और उपस्थिति की संख्या में गिरावट देखने को मिली है।
आधिकारिक सूचना में बताया गया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सिर्फ नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग परीक्षा का आयोजन और परिणाम घोषित किया जाता है। इसके अलावा मॉड्यूल समापन प्रमाणपत्र उचित समय पर एनआईटीटीटी द्वारा जारी किया जाएगा।
Also read CMAT Registration 2024: सीमैट पंजीकरण exams.nta.ac.in/CMAT पर शुरू, अंतिम तिथि 18 अप्रैल
NITTT को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा अनुमोदित तकनीकी संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए लॉन्च किया गया था। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए एनआईटीटीटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए कैंडिडेट हेल्पलाइन नंबर +91-11-40759000 पर कॉल कर सकते हैं।
NTA NITTT February 2024 Result: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से एनआईटीटीटी फरवरी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट nittt.nta.ac.in पर जाए।
- “एनआईटीटीटी फरवरी 2024 परीक्षा परिणाम डाउनलोड” लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- एनआईटीटीटी परिणाम 2024 स्क्रीन प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
NITTT February 2024 Result:
एनआईआईटीटीटी फरवरी 2024 परीक्षा में प्रत्येक मॉड्यूल के लिए पंजीकृत और उपस्थित होने वाले छात्रों की संख्या नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं:
|
मॉड्यूल
|
मॉड्यूल नेम | पंजीकृत छात्रों की संख्या | उपस्थित छात्रों की संख्या |
|---|---|---|---|
|
मॉड्यूल 1 |
तकनीकी शिक्षा और पाठ्यक्रम पहलुओं की ओर उन्मुखीकरण |
2,128 |
1,966 |
|
मॉड्यूल 2 |
व्यावसायिक नैतिकता और स्थिरता |
2,145 |
2,041 |
|
मॉड्यूल 3 |
संचार कौशल, तरीके और ज्ञान प्रसार |
2,151 |
2,024 |
|
मॉड्यूल 4 |
अनुदेशात्मक योजना और वितरण |
2,561 |
2,413 |
|
मॉड्यूल 5 |
प्रौद्योगिकी-सक्षम शिक्षा और आजीवन स्व-शिक्षा |
2,254 |
2,128 |
|
मॉड्यूल 6 |
स्टूडेंट असेसमेंट एंड इवैल्यूएशन |
2,367 |
2,254 |
|
मॉड्यूल 7 |
रचनात्मक समस्या समाधान, नवाचार और सार्थक अनुसंधान एवं विकास |
2,821 |
2,647 |
|
मॉड्यूल 8 |
संस्थागत प्रबंधन और प्रशासनिक प्रक्रियाएँ |
2,483 |
2,352 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार