Abhay Pratap Singh | March 29, 2024 | 10:02 PM IST | 2 mins read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीएमएटी 2024 का आयोजन मई माह में किया जाएगा। आवेदन से पहले कैंडिडेट को पात्रता मानदंड पढ़ लेना चाहिए।
Download 10 free full-length mock tests with detailed solutions to improve speed, accuracy, and exam readiness.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (सीएमएटी 2024) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 29 मार्च से शुरू दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
CMAT 2027: Most Scoring Topics | 30 Day Study Plan | Current Affairs- Aug | Sep | Oct
Latest: MCQ's | PYQ's | Sample Papers | Model Papers | Practice Papers | Mock Test
New: General Awareness | Logical Reasoning | Innovation & Entrepreneurship | Trend Analysis
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
सीमैट 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 19 अप्रैल से 21 अप्रैल 2024 तक उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो खोली जाएगी। एनटीए द्वारा सीएमएटी 2024 का आयोजन मई माह में किया जाएगा।
सीमैट रजिस्ट्रेशन 2024 के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष आवेदकों को 2,000 रुपये, जबकि महिला आवेदकों को 1,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी-एनसीएल पीडब्ल्यूडी, ईडब्ल्यूएस और थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है।
किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र सीमैट प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार भी सीमैट एप्लीकेशन फॉर्म 2024 भरने के लिए पात्र होंगे। पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
Also readFTII JET Admit Card 2024: एफटीआईआई जेईटी एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 केवल अंग्रेजी माध्यम में आयोजित होगी। CMAT एग्जाम 2024 का आयोजन 3 घंटे यानी 180 मिनट की अवधि के लिए किया जाएगा। सीमैट प्रश्न पत्र में 400 अंकों के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सीमैट 2024 पंजीकरण 18 अप्रैल तक कर सकते हैं:
सामान्य प्रबंधन प्रवेश परीक्षा (सीमैट) अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और अन्य भाग लेने वाले कॉलेजों से संबद्ध संस्थानों में प्रस्तावित पोस्ट ग्रेजुएशन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। सीमैट 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।