Trusted Source Image

UP RTE Admission 2026-27: यूपी आरटीई एडमिशन फेज 1 के लिए आवेदन आज से rte25.upsdc.gov.in पर शुरू, शेड्यूल जानें

Santosh Kumar | February 2, 2026 | 01:04 PM IST | 2 mins read

विभाग की ओर से यूपी आरटीई एडमिशन शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया है। पूरी एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के जरिए होगी।

यूपी आरटीई एडमिशन फेज 1 के लिए सीटों का आवंटन लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी आरटीई एडमिशन फेज 1 के लिए सीटों का आवंटन लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने आज यूपी आरटीई एडमिशन 2026-27 के लिए एप्लीकेशन का पहला फेज शुरू कर दिया है। छात्रों के अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट rte25.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यह एडमिशन प्रोसेस आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडबल्यूएस) और वंचित समूहों (डीजी) के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त शिक्षा देता है, जिसमें आरटीई एक्ट 2009 के तहत 25% सीटें रिजर्व हैं।

विभाग की ओर से यूपी आरटीई एडमिशन शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया है। पूरी एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के जरिए होगी। क्लास 1 या प्री-प्राइमरी लेवल के लिए योग्य बच्चों का सिलेक्शन लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा।

UP RTE Admission 2026-27: फेज 1 आवेदन की अंतिम तिथि

पहला चरण 16 फरवरी तक, दूसरा चरण 21 फरवरी से 7 मार्च तक और तीसरा चरण 12 से 25 मार्च तक चलेगा। निजी स्कूलों में दाखिला लेने वाले बच्चों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सरकार प्रत्येक छात्र के लिए राशि स्कूलों को उपलब्ध कराएगी।

एप्लीकेंट के माता-पिता का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, और पेंशन या विकलांगता प्रमाण पत्र आवेदन के लिए जरूरी हैं। सभी चरणों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

Also readBudget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें

UP RTE Admission 2026-27: आवेदन के लिए आयु सीमा

नर्सरी में 3 से 4 वर्ष, एलकेजी में 4 से 5 वर्ष, यूकेजी में 5 से 6 वर्ष और पहली कक्षा में 6 से 7 वर्ष की आयु के बच्चे प्रवेश के पात्र होंगे। उम्र की गणना एक अप्रैल 2026 की तारीख के आधार पर की जाएगी। आवेदन आरटीई पोर्टल से करें।

अभिभावकों को दस्तावेज अपलोड करने होंगे। जिला बेसिक और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आवेदनों का सत्यापन करेंगे और पात्र बच्चों का चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। यूपी आरटीई एडमिशन शेड्यूल इस प्रकार है-

चरण

आवेदन डेट

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदन पत्रों का सत्यापन व लॉक करने की अंतिम तिथि

लॉटरी डेट

बीएसए द्वारा विद्यालय आवंटन के सापेक्ष नामांकन हेतु आदेश जारी करने की अंतिम तिथि

प्रथम

2 से 16 फरवरी तक

2 से 16 फरवरी

18 फरवरी

20 फरवरी

द्वितीय

21 फरवरी से 7 मार्च तक

21 फरवरी से 7 मार्च

9 मार्च

11 मार्च

तृतीय

12 से 25 मार्च

12 से 25 मार्च

27 मार्च

29 मार्च

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications