NCET 2026 Answer Key: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की उत्तर कुंजी जारी, 30 अप्रैल तक चैलेंज का मौका
Saurabh Pandey | April 28, 2026 | 09:54 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। यदि चुनौती सही पाई जाती है, तो आंसर-की को संशोधित किया जाएगा और इसी के आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2026 की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। इसके साथ ही एजेंसी ने उम्मीदवारों के रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। वे सभी उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ncet/ पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
यदि किसी उम्मीदवार को एनटीए द्वारा जारी की गई उत्तर कुंजी में किसी भी प्रश्न का उत्तर गलत है, तो उसे 30 अप्रैल 2026 (रात 11:50 बजे) तक चुनौती देने का अवसर दिया गया है। उम्मीदवार प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल है। आपत्ति शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 (रात 11:50 बजे) तक है।
उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। यदि चुनौती सही पाई जाती है, तो आंसर-की को संशोधित किया जाएगा और इसी के आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती के परिणाम के बारे में अलग से सूचित नहीं किया जाएगा। विशेषज्ञों द्वारा फाइनल की गई उत्तर कुंजी ही अंतिम मानी जाएगी।
NCET 2026 Answer Key: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले एनसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब NCET 2026 उत्तर कुंजी के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- NCET 2026 उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और रिकॉर्ड किए गए उत्तर देखें।
- एनसीईटी उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और सेव करें।
Also read SSB Constable GD Sports Quota Recruitment 2026: एसएसबी कांस्टेबल जीडी खेल कोटा भर्ती नोटिफिकेशन जल्द
NCET Exam 2026: परीक्षा कब हुई थी?
NCET-2026 परीक्षा का आयोजन 17 और 18 अप्रैल, 2026 को पूरे भारत में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था। इस परीक्षा में देश भर से लगभग 73,608 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। यह परीक्षा विभिन्न केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों में शिक्षक शिक्षा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए है
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा