Trusted Source Image

BTSC Recruitment 2026: टूरिंग वेटरनरी व फिशरीज एक्सटेंशन ऑफिसर्स की भर्ती के लिए आवेदन का कल अंतिम दिन

Santosh Kumar | October 22, 2026 | 09:49 AM IST | 2 mins read

आयोग ने टूरिंग वेटरनरी ऑफिसर के 787 पदों और फिशरीज एक्सटेंशन ऑफिसर के 231 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) द्वारा टूरिंग वेटरनरी ऑफिसर (और इसके समकक्ष) तथा फिशरीज एक्सटेंशन ऑफिसर के पदों पर नियमित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं और समय-सीमा समाप्त होने से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें।

आयोग ने टूरिंग वेटरनरी ऑफिसर के 787 पदों और फिशरीज एक्सटेंशन ऑफिसर के 231 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर से जारी हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर को रात 11:55 बजे है।

सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। आयु सीमा 1 अगस्त 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष है। अधिकतम आयु सामान्य पुरुषों के लिए 37 वर्ष, महिलाओं और पिछड़े वर्गों के लिए 40 वर्ष तथा अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 42 वर्ष निर्धारित है।

BTSC Recruitment 2026: आवेदन के लिए पात्रता मानदंड

योग्यता के संबंध में, उम्मीदवारों के पास 'वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया' से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीवीएससी या बीवीएससी और एएच की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, 'बिहार वेटरनरी काउंसिल' में स्थायी पंजीकरण अनिवार्य है।

फिशरीज एक्सटेंशन ऑफिसर पदों के लिए पात्रता के संबंध में, आवेदक के पास भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त कृषि विद्यालय के अंतर्गत मात्स्यिकी महाविद्यालय से मत्स्य विज्ञान में 4 वर्षीय स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

Also readBSLET 2026: बिहार विद्यालय लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा की लास्ट डेट 31 अक्टूबर तक बढ़ी, पात्रता मानदंड जानें

BTSC Recruitment 2026: भर्ती परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया

टूरिंग वेटरनरी ऑफिसर के लिए परीक्षा 75 अंकों की होगी, जबकि कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर वेटरनरी डॉक्टर के तौर पर काम करने के अनुभव के लिए 25 अंक तक दिए जा सकते हैं। फाइनल मेरिट लिस्ट कुल 100 अंकों के आधार पर बनेगी।

बिहार बीटीएससी मत्स्य प्रसार पदाधिकारी भर्ती 2026 के लिए आयोग लिखित परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन करेगा। परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है। परीक्षा में एक चौथाई नेगेटिव मार्किंग भी है।

बीएसटीसी भर्ती परीक्षा के तहत चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), संबंधित कार्य अनुभव के अंक और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। वेटरनरी पद के लिए वेतन स्तर 9 है, और मत्स्य पालन पद के लिए वेतन स्तर 7 है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]