Saurabh Pandey | April 27, 2026 | 08:16 PM IST | 1 min read
एसएसबी कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के तहत कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पद के लिए मेधावी खिलाड़ियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए चयन उम्मीदवार की खेल उपलब्धियों, शारीरिक क्षमता और चिकित्सा योग्यता के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया भी होगी।

नई दिल्ली : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने वर्ष 2026 के लिए खेल कोटा के तहत कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) पदों के लिए भर्ती अभियान की आधिकारिक घोषणा की है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न खेल विधाओं में कुल 404 रिक्तियों (पुरुष और महिला) को भरने के लिए विज्ञापन जारी किए जाने की संभावना है।
इस विज्ञापन में खेलवार रिक्तियों का वितरण, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और शारीरिक मानकों से संबंधित संपूर्ण जानकारी होगी।
एसएसबी कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के तहत कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पद के लिए मेधावी खिलाड़ियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए चयन उम्मीदवार की खेल उपलब्धियों, शारीरिक क्षमता और चिकित्सा योग्यता के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया भी होगी।
एसएसबी में खेल कोटा के तहत कांस्टेबल (जीडी) पद के लिए कुल 404 रिक्तियों की घोषणा की गई है। ये रिक्तियां विभिन्न खेल विधाओं में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए हैं।