Trusted Source Image

UPCISB Recruitment 2026: यूपीसीआईएसबी में विभिन्न पदों पर भर्ती जारी, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न जानें

Saurabh Pandey | April 27, 2026 | 03:48 PM IST | 2 mins read

यूपीसीआईएसबी में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रारम्भिक और मुख्य, दोनों परीक्षाएं ऑनलाइन (CBT) मोड में होंगी। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (Objective) होंगे, जहां प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे।

यदि आप एक ही प्रश्न के दो विकल्प चुनते हैं, तो उसे भी गलत माना जाएगा और निगेटिव मार्किंग लागू होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
यदि आप एक ही प्रश्न के दो विकल्प चुनते हैं, तो उसे भी गलत माना जाएगा और निगेटिव मार्किंग लागू होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश सहकारी संस्था सेवा बोर्ड (यूपीसीआईएसबी), लखनऊ ने संयुक्त सहकारी बैंकिंग, गैर-बैंकिंग और तकनीकी सेवा परीक्षा (सामान्य भर्ती) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल, 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in के माध्यम से 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

यूपीसीआईएसबी ने विभिन्न पदों के लिए कुल 2085 रिक्तियों की घोषणा की है। यूपीसीआईएसबी भर्ती के लिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा।

UPCISB Recruitment 2026: आयु सीमा

यूपीसीआईएसबी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी, 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित के वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

UPCISB Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
कुल रिक्तियां
मैनेजर
65
जूनियर मैनेजर
486
क्लर्क
887
सहायक प्रबंधक (कंप्यूटर)
10
सहायक प्रबंधक (सामान्य)
42
सहायक/कैशियर
66
सहायक प्रबंधक (Assistant Manager)
78
लेखाकार (Accountant)
24
सहायक लेखाकार (Assistant Accountant)
34
लेखा लिपिक (Accounting Clerk)
2
स्टेनोग्राफर
23
कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant)
45
सहायक (Assistant)
51
लिपिक (Clerk)
20
सहायक अभियंता (Assistant Engineer)
252

UPCISB Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
परीक्षा शुल्क
अनारक्षित, यूपी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)
500 रुपये
यूपी के अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी)
250 रुपये
यूपी के दिव्यांगजन
शून्य (0)

UPCISB Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

यूपीसीआईएसबी में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रारम्भिक और मुख्य, दोनों परीक्षाएं ऑनलाइन (CBT) मोड में होंगी। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (Objective) होंगे, जहां प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे। यदि आप एक ही प्रश्न के दो विकल्प चुनते हैं, तो उसे भी गलत माना जाएगा और निगेटिव मार्किंग लागू होगी। यदि आप प्रश्न खाली छोड़ देते हैं, तो न कोई अंक मिलेगा और न ही कोई कटौती होगी। हर गलत जवाब के लिए उस प्रश्न के कुल अंकों का एक चौथाई हिस्सा काट लिया जाएगा यानी निगेटिव मार्किंग की जाएगी।

परीक्षा का स्तर
प्रश्नों की संख्या
कुल अंक
निर्धारित समय
प्रीलिम्स परीक्षा
100
100
1:30 घंटा (90 मिनट)
मुख्य परीक्षा
120
200
2 घंटा (120 मिनट)

Also read UKPSC Lecturer Admit Card 2026: उत्तराखंड लेक्चरर एडमिट कार्ड भौतिकी और नागरिक शास्त्र के लिए जारी

UPCISB Exam 2026: न्यूनतम पासिंग मार्क्स

श्रेणी
न्यूनतम अनिवार्य अंक
अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी)
35%
अन्य सभी श्रेणियां
40%
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications