Trusted Source Image

CG Vyapam Admit Card 2026: प्री एमसीए और प्री पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड आज, एग्जाम डेट जानें

Abhay Pratap Singh | April 27, 2026 | 12:58 PM IST | 2 mins read

सीजी प्री एमसीए एडमिट कार्ड 2026 और सीजी प्री पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

सीजी प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा 2026 और सीजी प्री पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 7 मई को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा 2026 और सीजी प्री पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 7 मई को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा आज प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा (MCA26) और प्री पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (PPT26) के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना हाल टिकट जांच सकते हैं।

सीजी प्री एमसीए एडमिट कार्ड 2026 और सीजी प्री पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है।

CG Vyapam Entrance Exam Schedule: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में उम्मीवार सीजी प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा 2026 और छत्तीसगढ़ प्री पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 शेड्यूल जांच सकते हैं:

परीक्षा का नामपरीक्षा तिथि व दिनपरीक्षा का समयपरीक्षा केंद्र
प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा 20267 मई, 2026
(गुरुवार)
सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक01
प्री पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 20267 मई, 2026
(गुरुवार)
सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक33

Also readCG Vyapam Exam Guidelines 2026: सीजी व्यापम ने परीक्षार्थियों के लिए नवीनतम दिशा निर्देश किए जारी

परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले उपस्थित होने की सलाह दी गई है, जिससे सत्यापन एवं फ्रिक्सिंग किया जा सके। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा के प्रथम और अंतिम आधे घंटे में परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगा।

नोटिस में कहा गया कि, किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में किसी भी तरह की कठिनाई होने पर हेल्पलाइन नंबर 0771 2972780 और 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस ड्रेस कोड का पालन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए सीजी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

CG Pre MCA Admit Card 2026: डाउनलोड करें

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:

  • डायरेक्ट लिंक https://vyapamcg.cgstate.gov.in/Posts?tag=ADMIT%20CARD पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘प्री एमसीए 2026’ या ‘प्री पॉलिटेक्निक 2026’ एडमिट लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में रजिस्टर्ड मोबाइन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें व सबमिट करें।
  • प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट अपना प्रवेश पत्र जांचें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications