Abhay Pratap Singh | April 27, 2026 | 12:07 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने बताया कि कुल 22.79 लाख पंजीकृत उम्मीदवारों में से 11 लाख से अधिक छात्रों ने अपने एडमिट कार्ड सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिए हैं।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 के एडमिट कार्ड डाउनलोड में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए कुछ आसान सुझाव दिए हैं। एनटीए के अनुसार, यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है, तो अभ्यर्थी अपने ब्राउजर का कैश (Cache) और कुकीज (Cookies) क्लियर कर लें, जिससे समस्या दूर हो सकती है।
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर लॉगिन के माध्यम से नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए द्वारा बताए गए टिप्स की मदद से उम्मीदवार नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
एनटीए ने बताया कि, “कुल 22.79 लाख पंजीकृत उम्मीदवारों में से 11 लाख से अधिक छात्रों ने अपने एडमिट कार्ड सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिए हैं। अगर आपको अभी भी कोई दिक्कत आ रही है, तो घबराएं नहीं। आप हमारी हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं या अपना एप्लीकेशन नंबर लिखकर हमें भेज सकते हैं।”
कई लोग कुछ अस्थायी तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, अधिक ट्रैफिक होने पर ऐसा होना आम बात है। नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई, 2026 (रविवार) को दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को नीट यूजी हाल टिकट 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यदि किसी उम्मीदवार को नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तरह की कठिनाई होती है, तो एनटीए से 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या neet ug 2026@nta.ac.in पर ईमेल लिख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।