Santosh Kumar | April 26, 2026 | 10:17 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे कि एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा का उपयोग करके अपना नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 देख या डाउनलोड कर सकेंगे।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड कल जारी होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। लाखों मेडिकल उम्मीदवार इस हॉल टिकट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए यह एक अनिवार्य दस्तावेज है।
NEET 2026: Which MBBS/BDS/Ayush Colleges Can You Get? Check Now with College Predictor
NEET 2026: Marks Vs Rank | Expected Cutoff
Also See: Safe Score for AIIMS Delhi | MBBS Seats in India
नीट यूजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी गई है। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे कि एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा का उपयोग करके अपना नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 देख या डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र, तारीख और समय जैसी जरूरी जानकारी मिल जाएगी। नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को एक ही शिफ्ट में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होनी तय है।
यह परीक्षा ऑफलाइन, पेन-एंड-पेपर मोड में होगी और देश के 552 शहरों के साथ-साथ 14 अंतरराष्ट्रीय शहरों में भी आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) विषयों से सवाल पूछे जाते हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड चेक या डाउनलोड कर सकेंगे-
उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ कोई भी ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ ले जाना जरूरी है। परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, घड़ी या पढ़ाई का सामान ले जाना पूरी तरह से मना है।
अगर एडमिट कार्ड जारी होने के बाद किसी छात्र को कोई दिक्कत आती है, तो वे मदद के लिए एनटीए हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। नीट यूजी रिजल्ट जून महीने में जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।
सीयूईटी पीजी परीक्षा मार्च 2026 में कंप्यूटर-आधारित मोड में अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई। उम्मीदवार अब एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि का इस्तेमाल करके सीयूईटी पीजी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar