Trusted Source Image

CBSE Class 12 Result 2026: सीबीएसई 12th रिजल्ट वेबसाइट क्रैश होने पर डिजिलॉकर और उमंग ऐप से डाउनलोड कर सकेंगे

Abhay Pratap Singh | April 27, 2026 | 11:07 AM IST | 2 mins read

इस वर्ष सीबीएसई क्लास 12 एग्जाम 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए डिजिटल ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली लागू की गई है।

Back

50+ Entrance Exams after 12th

Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.

Download Now
सीबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। बोर्ड की घोषणा के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in/ results.cbse.nic.in/ cbseresults.nic.in पर जाकर सीबीएसई 12th रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश होने पर विद्यार्थी डिजिलॉकर, एसएमएस और उमंग ऐप के माध्यम से सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जांच सकेंगे। उम्मीदवारों को लॉगिन से पहले अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड संबंधी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए, क्योंकि परिणाम घोषित होने पर भारी ट्रैफिक की उम्मीद है।

पिछले वर्ष, सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 2025 के परिणाम 13 मई को घोषित किए गए थे, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39% दर्ज किया गया था। इस साल, सीबीएसई 12th 2026 एग्जाम 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थी। जानकारी के अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।

CBSE Class 12 Result Digilocker Umang: ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली

इस वर्ष उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए डिजिटल ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली लागू की गई है, जिसका उद्देश्य प्रक्रिया को तेज, अधिक सटीक और मैन्युअल त्रुटियों से मुक्त बनाना है। सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

Also readCBSE Second Board Exam Datesheet 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं द्वितीय बोर्ड परीक्षा की डेटशीट cbse.gov.in पर जारी

CBSE Class 12 Result 2026 Digilocker: डिजिलाकर से रिजल्ट कैसे जांचें

  • डिजिलॉकर एप्लिकेशन डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं।
  • छात्र अपने आधार नंबर/ मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें
  • डैशबोर्ड पर “शिक्षा” अनुभाग में जाएं और “केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड” का चयन करें।
  • फिर, “कक्षा 12वीं की मार्कशीट” पर जाएं और रोल नंबर व अन्य विवरण दर्ज करें
  • सबमिट पर क्लिक करें, रिजल्ट जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

CBSE Class 12 Result 2026 Umang: उमंग ऐप से परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीबीएसई क्लास 12th रिजल्ट 2026 उमंग ऐप से डाउनलोड कर सकेंगे:

  • मोबाइल फोन में UMANG एप्लिकेशन ओपन करें।
  • फिर, छात्रों को साइन इन करना होगा।
  • इसके बाद, सीबीएसई सेवाओं को खोजना होगा।
  • ‘कक्षा 12 के परिणाम’ विकल्प का चयन करें।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज कर व सबमिट करें।
  • सीबीएसई 12th ऑनलाइम मार्कशीट डाउनलोड करें।

CBSE Class 10 Result 2026: कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी

बोर्ड ने 15 अप्रैल, 2026 को सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा 2026 का परिणाम जारी किया है, जिसमें 24,71,777 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। कुल 23,16,008 छात्र माध्यमिक विद्यालय परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण हुए। नवीनतम अपडेट के लिए सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications