Trusted Source Image

ICAI CA Inter Result 2026: आईसीएआई सीए इंटर रिजल्ट घोषित, caresults.icai.org से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

Santosh Kumar | October 22, 2026 | 10:47 AM IST | 2 mins read

आईसीएआई सीए इंटर सितंबर रिजल्ट 2026 देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

Back

Certificate Courses Offered by ICAI

Download this e-book to know more about the certificate courses.

Download Now
आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 लिंक अब एक्टिव कर दिया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 लिंक अब एक्टिव कर दिया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सितंबर 2026 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। आईसीएआई सीए इंटर रिजल्ट लिंक अब एक्टिव कर दिया गया है।

आईसीएआई सीए इंटर परीक्षाएं 1 से 12 सितंबर के बीच आयोजित की गई। रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की आवश्यकता होगी। इसके बाद, उम्मीदवार स्क्रीन पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

ICAI CA Inter Merit List 2026: आईसीएआई सीए इंटर मेरिट लिस्ट जारी

सीए इंटरमीडिएट सितंबर के परिणामों के साथ एक मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है, जिसमें टॉपर्स के नाम, उनकी ऑल इंडिया रैंक, शहर और अंक शामिल हैं। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट्स के लिए caresults.icai.org और icai.org पर जाएं।

आईसीएआई ने पास प्रतिशत, ग्रुप-वाइज पास रेट और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। सफल छात्र अब सीए फाइनल की तैयारी शुरू कर सकते हैं, जबकि जो छात्र पास नहीं हो पाए, उन्हें अगले प्रयास के लिए रणनीति बनानी होगी।

Also readजामिया मिल्लिया इस्लामिया ने प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों पर विचार के लिए 7 सदस्यीय समिति गठित की

ICAI CA Inter Result 2026: सीए इंटर सितंबर रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीए इंटर रिजल्ट सितंबर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं।।
  • होम पेज पर सीए इंटर रिजल्ट लिंक को ओपन करें।
  • अब अपना रोल नंबर और पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
  • अब सीए इंटर रिजल्ट अगले पेज पर प्रदर्शित होगा।
  • अपने अंक चेक करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

CA Inter Passing Marks 2026: आईसीएआई सीए इंटर पासिंग मार्क्स

सीए इंटर परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक और सभी विषयों के कुल योग (एग्रीगेट) में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। सीए इंटरमीडिएट में कुल 6 पेपर होते हैं, हर पेपर 100 मार्क्स का होता है।

जिन छात्रों को अपने मार्क्स को लेकर कोई संदेह है, वे आईसीएआई की मार्क्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, सर्टिफाइड कॉपी के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू होने की संभावना है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]