NEET UG 2026: फीस रिफंड के लिए बैंक खाते का विवरण सुधारने का मौका, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले करें अपडेट
Saurabh Pandey | June 15, 2026 | 08:47 AM IST | 2 mins read
एनटीए ने नीट यूजी (NEET UG) 2026 के उम्मीदवारों के लिए फीस रिफंड के लिए बैंक खाते के विवरण में सुधार और पुष्टीकरण की सुविधा शुरू की है।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 के पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए बैंक खाते की दोबारा पुष्टि और सुधार विंडो खोल दी है। यह सुविधा एमबीबीएस (MBBS) परीक्षा शुल्क की वापसी को सही खाते में स्थानांतरित करने के लिए शुरू की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर इस करेक्शन लिंक का उपयोग कर सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एनटीए को कुछ उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए बैंक खाते के विवरण में विसंगतियां मिली थीं। इसके साथ ही, कई छात्रों ने इस जानकारी को सुधारने का अवसर देने के लिए अनुरोध भी किया था, जिसके बाद एजेंसी ने बैंक खाता सुधार विंडो खोलने का निर्णय लिया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके इस रिफंड करेक्शन विंडो तक पहुंच सकते हैं।
सुरक्षा के लिए 'टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन' अनिवार्य
बैंक खाते की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एनटीए ने एक अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किया है। एजेंसी ने कहा कि "उम्मीदवारों के खाते की जानकारी की सुरक्षा के लिए, इस सुविधा का उपयोग केवल पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आधारित टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन पूरा करने के बाद ही किया जा सकेगा। सफल ऑथेंटिकेशन के बाद ही उम्मीदवार को बैंक खाते के विवरण देखने, सत्यापित करने, अपडेट करने या पुष्टि करने की अनुमति दी जाएगी।" छात्र चाहें तो कैंसल्ड चेक की स्कैन की गई कॉपी या बैंक पासबुक के पहले पेज को भी अपलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले बैंक खाते के विवरण को अपडेट करना अनिवार्य
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए अपने 'Re-NEET UG 2026' एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले बैंक खाते के विवरण को अपडेट करना अनिवार्य है। वर्तमान में लगभग 1 लाख छात्र पहले ही अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। एक साथ भारी संख्या में छात्रों के लॉगिन करने के कारण वेबसाइट के सर्वर पर लोड बढ़ गया है, लेकिन एनटीए की तकनीकी टीमें लगातार काम कर रही हैं ताकि सभी उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकें।
बैंक विवरण सत्यापित करने के चरण
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'Fee Refund Verification Link' पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो खुलने पर अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी के जरिए ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
- लाभार्थी का नाम, बैंक खाता संख्या, बैंक का नाम और आईएफएससी (IFSC) कोड की जांच और पुष्टि करें।
मदद के लिए हेल्पलाइन जारी
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सुनिश्चित करें कि दी गई सभी जानकारियां सटीक हों और उनके अपने इच्छित लाभार्थी खाते की ही हों। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क से 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं, या neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार