NTET Scorecard 2026 on DigiLocker: एनटीईटी स्कोरकार्ड डिजिलॉकर पर उपलब्ध, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | May 29, 2026 | 04:05 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET) 2026 के स्कोरकार्ड को डिजिटल सुरक्षा और आसान पहुंच के लिए डिजिलॉकर (Digi-Locker) पर अपलोड कर दिया है।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET) 2026 में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा शुरू की है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने स्कोरकार्ड को सुरक्षित तरीके से डिजिटल लॉकर प्लेटफॉर्म के जरिए देख और डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा और उनके दस्तावेजों की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एनटीए ने स्कोरकार्ड को डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर लाइव कर दिया है।
यह परीक्षा भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM) और राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (NCH) के निर्देशानुसार उन पोस्ट ग्रेजुएट (PG) उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, जो शिक्षण क्षेत्र (टीचिंग प्रोफेशन) में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
NTET 2026: देश के 41 शहरों में आयोजित हुई थी परीक्षा
एनटीए द्वारा नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET) का आयोजन 28 अप्रैल 2026 को देश के 41 शहरों में बने 67 परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में हुई थी।
NTET Result 20269 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए थे परीक्षा में शामिल
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस परीक्षा के लिए कुल 9,368 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया था, जिनमें से कुल 9,051 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए थे। एनटीए द्वारा परीक्षा का परिणाम पहले ही 15 मई 2026 को घोषित किया जा चुका है और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। साथ ही, बोर्ड ने सफल अभ्यर्थियों का रिजल्ट डेटा NCISM और NCH के साथ भी साझा कर दिया है।
NTET Result 2026 Digi-Locker: डिजिलॉकर से डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड
भविष्य की जरूरतों और सुरक्षित डिजिटल एक्सेस के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या अपने मोबाइल में डिजिलॉकर ऐप खोलें।
- यदि आपका अकाउंट नहीं है तो 'Sign Up' करें, अन्यथा अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके 'Sign In' करें।
- इसके बाद 'Education' या 'National Testing Agency' सेक्शन में जाकर NTET 2026 विकल्प को चुनें।
- अपना रोल नंबर और आवश्यक विवरण दर्ज कर सबमिट करें।
- आपका स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप सुरक्षित सेव कर सकते हैं।
Also read NTA NTET Result 2026: राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट exams.nta.nic.in/ntet पर जारी
NTET Result 2026 Digi-Locker: हेल्पडेस्क नंबर
किसी भी प्रकार की समस्या या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ntet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल