Trusted Source Image

CG ITI Counselling Schedule 2026: छत्तीसगढ़ आईटीआई काउंसलिंग शेड्यूल जारी, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Saurabh Pandey | May 29, 2026 | 12:31 PM IST | 2 mins read

छत्तीसगढ़ रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय ने सत्र 2026 के लिए आईटीआई काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 29 मई से 15 जून 2026 तक चलेगी।

प्रवेश प्रक्रिया कुल तीन चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण के तहत फाइनल एडमिशन 15 जुलाई 2026 तक पूरे किए जाएंगे।(आधिकारिक वेबसाइट)
प्रवेश प्रक्रिया कुल तीन चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण के तहत फाइनल एडमिशन 15 जुलाई 2026 तक पूरे किए जाएंगे।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 और 2026-28 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने एडमिशन के लिए आधिकारिक काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, आईटीआई में प्रवेश के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 मई से 15 जून 2026 तक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

विभाग द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, छात्रों की सहूलियत के लिए इस बार काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया को तीन अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की खिड़की खुलने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म भरने और पसंदीदा ट्रेड चुनने के लिए 15 जून 2026 तक का समय दिया गया है। इसके ठीक अगले दिन यानी 16 जून 2026 को एनआईसी (NIC) द्वारा पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

CG ITI Counselling 2026: शेड्यूलवाइज चयन सूची कब-कब होगी जारी?

शेड्यूल के मुताबिक पहले चरण के लिए एनआईसी द्वारा चयन सूची 16 जून से 22 जून 2026 के बीच जारी की जाएगी, जिसके आधार पर छात्र 23 जून से 25 जून 2026 तक आवंटित संस्थानों में जाकर प्रवेश ले सकेंगे। इसके तुरंत बाद दूसरे चरण की चयन सूची 26 जून से 3 जुलाई 2026 के बीच आएगी और इस चरण के एडमिशन 4 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक चलेंगे। अंत में, तीसरे चरण की चयन सूची 8 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक जारी की जाएगी और इस राउंड के तहत 13 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक फाइनल एडमिशन लिए जाएंगे।

Also read JIPMAT 2026 Exam City Slip: जिपमैट सिटी इंटिमेशन स्लिप exams.nta.nic.in/jipmat पर जारी, 7 जून को होगा एग्जाम

CG ITI Counselling 2026: निर्धारित समय में प्रवेश लेना होगा अनिवार्य

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों का नाम चयन सूची में आएगा, उन्हें तय की गई समय-सीमा के भीतर ही संबंधित आईटीआई संस्था में उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करवाना होगा और फीस जमा कर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा। यदि कोई छात्र निर्धारित तारीखों के भीतर एडमिशन नहीं लेता है, तो उसकी सीट को रिक्त मानकर अगले चरण के उम्मीदवारों को आवंटित कर दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications