JEE Mains 2026 Registration: जेईई मेन सेशन 1 पंजीकरण विंडो jeemain.nta.nic.in पर ओपन, जानें प्रक्रिया, शेड्यूल
Santosh Kumar | October 31, 2025 | 11:38 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2026 सत्र 1 परीक्षा 21 से 30 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 1 से 10 अप्रैल तक होगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2026 सेशन 1 पंजीकरण तिथियां जारी कर दी हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 27 नवंबर तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी में इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए योग्य उम्मीदवार जेईई मेन 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। एनटीए ने इस संबंध में आधिकारिक पोर्टल पर जेईई मेन 2026 अधिसूचना जारी की है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
जारी अधिसूचना के अनुसार, जेईई मेन 2026 सत्र 1 परीक्षा 21 से 30 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद जेईई मेन 2026 सत्र 2 परीक्षा 1 से 10 अप्रैल तक होगी। आवेदन जनवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू होंगे।
JEE Main 2026 Eligibility Criteria: जेईई मेन पात्रता मानदंड
पात्रता मानदंडों के अनुसार, उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। 2026 सत्र के लिए, 2024 या 2025 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
सामान्य वर्ग के लिए कक्षा 12वीं में 75% अंक (एससी/एसटी के लिए 65%) अनिवार्य है, यदि एनआईटी/आईआईटी/सीएफटीआई में प्रवेश लेना हो। प्रयासों की संख्या तीन वर्षों में अधिकतम छह (दो सेशन प्रति वर्ष) तक सीमित है।
JEE Main 2026 Application Fees: जेईई मेन आवेदन शुल्क
अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में भारतीय परीक्षा केंद्रों के लिए जेईई मेन आवेदन शुल्क की जांच कर सकते हैं-
|
वर्ग
|
बीई/बीटेक या बीआर्क या बीप्लानिंग |
बीई/बीटेक और बीआर्क या बीई/बीटेक और बीप्लानिंग या बीई/बीटेक, बीआर्क और बीप्लानिंग या बीआर्क और बीप्लानिंग |
|---|---|---|
|
सामान्य |
पुरुषों के लिए- 1000 रुपये महिलाओं के लिए- 800 रुपये |
पुरुषों के लिए- 2000 रुपये महिलाओं के लिए- 1600 रुपये |
|
ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल |
पुरुषों के लिए- 900 रुपये महिलाओं के लिए- 800 रुपये |
पुरुषों के लिए- 2000 रुपये महिलाओं के लिए- 1600 रुपये |
|
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ट्रांसजेंडर |
सभी के लिए- 500 रुपये |
सभी के लिए- 1000 रुपये |
Also read JEE Main Registration 2026 (Started) LIVE: जेईई मेन रजिस्ट्रेशन पर शुरू, 27 नवम्बर तक करें आवेदन
JEE Main 2026 Registration: जेईई मेन 2026 आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से जेईई मेन 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'जेईई मेन 2026 सेशन 1 रजिस्ट्रेशन' लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करके लॉगिन आईडी बनाएं।
- एनएटीए जेईई मेन सेशन 1 2026 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
- इसके बाद जेईई मेन 2026 आवेदन शुल्क जमा करें।
- इसके बाद फॉर्म जमा करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]एनआईओएस-एमएएनयूयू ने समावेशी और कौशल-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर
यह समझौता वंचित और हाशिए पर रहने वाले समुदायों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने और एनईपी 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप सकल नामांकन अनुपात को बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार