JEE Main Result 2025: जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 रिजल्ट जारी, jeemain.nta.nic.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | April 19, 2025 | 12:07 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
Check your college admission chances based on your JEE Main percentile with the JEE Main 2026 College Predictor.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2025 सत्र 2 पेपर 1 के नतीजे जारी कर दिए हैं। जेईई मेन 2025 सत्र 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपने नतीजे देख और डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2025 सत्र 2 परीक्षा 2 से 9 अप्रैल, 2025 के बीच आयोजित की गई। जेईई मेन 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया लेख में आगे दी गई है।
JEE Main 2026 Session 2: Result Link | Final Answer Key
JEE Main 2026: College Predictor | Official Question Papers
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's | Foreign Universities in India
Don't Miss: India's Best B.Tech Counsellors in your city - Book Your Seat
जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। जेईई मेन 2025 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई।
एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट पहले ही फरवरी 2025 में घोषित कर दिया है। दोनों सत्रों के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की अंतिम रैंकिंग तैयार की जाएगी। जेईई मेन 2025 सेशन 2 आंसर की पहले ही जारी कर दी गई है।
JEE Main 2025 Session 2 Result: जेईई मेन 2025 कटऑफ
एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 के परिणाम के साथ ही, उम्मीदवारों की अखिल भारतीय रैंक भी घोषित कर दी है। परीक्षा देश भर के 285 शहरों और विदेश के 15 शहरों में बनाए गए 531 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
केवल वे उम्मीदवार जो शीर्ष 2.5 लाख रैंक हासिल करते हैं, वे ही जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। जेईई मेन 2025 का श्रेणीवार कटऑफ और योग्य उम्मीदवारों की संख्या की जानकारी नीचे तालिका में दी गई है-
| वर्ग |
परसेंटाइल
|
योग्य उम्मीदवारों की संख्या |
|---|---|---|
| यूआर - जनरल | 100 - 93.1023262 | 97,321 |
| यूआर - पीडब्ल्यूडी | 93.0950208 - 0.0079349 | 3,950 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) | 93.0950208 - 80.383011 | 9,25,009 |
| ओबीसी - नॉन क्रीमी लेयर (एनसीएल) | 93.0950208 - 79.4313582 | 67,614 |
| अनुसूचित जाति (एससी) | 93.0950208 - 61.1526933 | 37,519 |
| अनुसूचित जनजाति (एसटी) | 93.0950208 - 47.9026465 | 18,823 |
JEE Mains 2025 Result: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2025 सेशन 2 स्कोरकार्ड की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- सेशन 2 जेईई मेन रिजल्ट लिंक 2025 पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
- आईडी लॉगिन करें जेईई मेन 2025 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- अपने अंक जांचें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
JEE Mains 2025 Toppers: 24 छात्रों को 100 परसेंटाइल
निम्नलिखित उम्मीदवारों ने आवेदन संख्या के आरोही क्रम में जेईई (मुख्य) 2025 पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) में 100 एनटीए स्कोर प्राप्त किया है-
|
क्रम संख्या |
आवेदन संख्या |
अभ्यर्थी का नाम |
पात्रता राज्य (12वीं उत्तीर्ण राज्य) |
|---|---|---|---|
|
1 |
250310002966 |
एमडी अनस |
राजस्थान |
|
2 |
250310009213 |
आयुष सिंघल |
राजस्थान |
|
3 |
250310013515 |
आर्चिस्मान नंदी |
पश्चिम बंगाल |
|
4 |
250310016185 |
देवदत्ता माझी |
पश्चिम बंगाल |
|
5 |
250310017038 |
आयुष रवि चौधरी |
महाराष्ट्र |
|
6 |
250310034153 |
लक्ष्य शर्मा |
राजस्थान |
|
7 |
250310034720 |
कुशाग्र गुप्ता |
कर्नाटक |
|
8 |
250310070875 |
हर्ष ए गुप्ता |
तेलंगाना |
|
9 |
250310090488 |
आदित प्रकाश भगड़े |
गुजरात |
|
10 |
250310133572 |
दक्ष |
दिल्ली |
|
11 |
250310141348 |
हर्ष झा |
दिल्ली |
|
12 |
250310150634 |
रजित गुप्ता |
राजस्थान |
|
13 |
250310201195 |
श्रेयस लोहिया |
उत्तर प्रदेश |
|
14 |
250310236696 |
सक्षम जिंदल |
राजस्थान |
|
15 |
250310254844 |
सौरव |
उत्तर प्रदेश |
|
16 |
250310255592 |
वंगला अजय रेड्डी |
तेलंगाना |
|
17 |
250310296087 |
सानिध्य सराफ |
महाराष्ट्र |
|
18 |
250310299968 |
विशाल जैन |
महाराष्ट्र |
|
19 |
250310312145 |
अर्नव सिंह |
राजस्थान |
|
20 |
250310391420 |
शिवेन विकास तोशनीवाल |
गुजरात |
|
21 |
250310469257 |
कुशाग्र बैंगाहा |
उत्तर प्रदेश |
|
22 |
250310564942 |
साई मनोरमा गुथिकोंडा |
आंध्र प्रदेश |
|
23 |
250310569571 |
ओम प्रकाश बेहरा |
राजस्थान |
|
24 |
250310746461 |
बानी ब्रता माझी |
तेलंगाना |
जेईई मेन परीक्षा इंजीनियरिंग-आर्किटेक्चर में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए यह अनिवार्य परीक्षा है। इसके माध्यम से NIT, IIIT, CFTI और अन्य टॉप कॉलेजों में प्रवेश मिलता है।
यदि उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 सेशन 2 रिजल्ट डाउनलोड करने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]JEE Advanced 2025: आईआईटी धारवाड़ के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक जानें
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। आईआईटी धारवाड़ के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? इस लेख में आईआईटी धार वाड़ के लिए शाखावार कटऑफ रैंक नीचे दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग