NEET UG 2025: नीट की फेक खबरें प्रसारित करने वाले 106 टेलीग्राम, 16 इंस्टाग्राम चैनलों की पहचान - एनटीए
Press Trust of India | May 1, 2025 | 06:41 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने टेलीग्राम और इंस्टाग्राम से अनुरोध किया है कि वे अभ्यर्थियों के बीच झूठ और अनावश्यक दहशत फैलने से रोकने के लिए इन चैनलों को तुरंत बंद कर दें।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी के बारे में गलत सूचना फैलाने में शामिल 106 टेलीग्राम और 16 इंस्टाग्राम चैनलों की पहचान की है। सूत्रों के अनुसार, NEET UG 2025 को लेकर चल रहे 'फर्जी दावों' के बीच एनटीए ने 120 से अधिक सोशल मीडिया ग्रुप्स की पहचान की है। इस तरह की गलत सूचनाओं के प्रसार की जांच करने वाले पोर्टल को NEET UG 2025 के कथित पेपर लीक के 1500 से अधिक दावे प्राप्त हुए।
नीट यूजी 2025 परीक्षा प्रक्रिया की अखंडता की रक्षा के लिए एक निर्णायक कदम उठाते हुए, एजेंसी ने कुछ फर्जी टेलीग्राम और इंस्टाग्राम चैनलों पर कार्रवाई शुरू की है, जो नीट यूजी प्रश्नपत्र तक पहुंच का दावा कर रहे हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में लॉन्च किए गए संदिग्ध दावों की रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त इनपुट पर कार्रवाई करते हुए एनटीए ने गलत सूचना फैलाने और छात्रों को गुमराह करने की कोशिश करने वाले 106 टेलीग्राम और 16 इंस्टाग्राम चैनलों की पहचान की है।
एनटीए ने टेलीग्राम और इंस्टाग्राम से अनुरोध किया है कि वे अभ्यर्थियों के बीच झूठ और अनावश्यक दहशत फैलने से रोकने के लिए इन चैनलों को तुरंत बंद कर दें।
इन चैनलों ने NEET UG 2025 के प्रश्नपत्र तक पहुंच का झूठा दावा किया और छात्रों को गुमराह किया। सूत्रों ने कहा कि ऐसे सभी मामलों को गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) को सौंप दिया गया है।
NEET UG 2025: परीक्षा तिथि
नीट यूजी 2025 प्रवेश परीक्षा 4 मई को देश भर के 5,000 से अधिक केंद्रों पर 550 से अधिक शहरों में आयोजित की जाएगी।
NEET UG 2025: नीट परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त
शिक्षा मंत्रालय (MoE) सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठकों की एक सीरीज आयोजित कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आगामी NEET-UG में कोई चूक न हो।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार