CUET UG 2025: एनटीए ने पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को स्क्राइब डिटेल चुनने के लिए पोर्टल एक्टिव किया
Saurabh Pandey | May 16, 2025 | 05:24 PM IST | 2 mins read
सूचना बुलेटिन में कहा गया है कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि दिव्यांग उम्मीदवार स्क्राइब के लिए पात्र हैं, चाहे वे स्क्राइब सुविधा का उपयोग करें या नहीं, तो उन्हें परीक्षा के प्रत्येक घंटे के लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBookनई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2025 के उम्मीदवारों के लिए अपने स्क्राइब का विवरण सबमिट करने के लिए पोर्टल आज यानी 16 मई से खोल दिया है। बेंचमार्क डिसेबिलिटीज (PwBD) या डिसेबिलिटीज (PWD) श्रेणी के पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से अपने स्क्राइब का विवरण सबमिट कर सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर स्क्राइब विवरण 19 मई 2025 तक भर सकते हैं। परीक्षा एजेंसी ने पहले सूचना बुलेटिन में कहा था कि यदि किसी उम्मीदवार को अपना स्क्राइब लाने की अनुमति है, तो स्क्राइब की योग्यता परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार से एक स्तर नीचे होनी चाहिए।
CUET UG 2025: स्क्राइब डिटेल भरने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट लिंक cuet.nta.nic.in पर क्लिक करें।
- अब आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- उम्मीदवार होम पेज पर 'रजिस्टर स्क्राइब विवरण' बटन पर क्लिक करें।
- अब स्क्राइब विकल्प चुनें और लागू होने पर स्क्राइब का विवरण दें।
- एक बार जमा किए गए विवरण उम्मीदवार के होम पेज के बाईं ओर और कंफर्मेशन पेज पर 'आवेदन पत्र देखें' लिंक में दिखाई देंगे।
CUET UG 2025: परीक्षा तिथि
CUET UG 2025 परीक्षा 13 मई से 3 जून तक आयोजित की जाएगी। 13 मई से 16 मई तक होने वाली परीक्षा पहले ही आयोजित की जा चुकी है। एनटीए ने केंद्र में तकनीकी समस्या के कारण 14 मई को काइट पॉलिटेक्निक, वावूसा, रंगरेथ, श्रीनगर में परीक्षा रद्द कर दी थी। एजेंसी ने उन छात्रों के लिए CUET UG एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है, जिन्हें 19 मई से 24 मई की परीक्षा तिथियां आवंटित की गई हैं।
CUET UG 2025: शिफ्ट टाइमिंग्स
CUET UG 2025 परीक्षा हर दिन तीन पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से 10 बजे तक चलेगी, उसके बाद दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक होगी, जबकि तीसरी शिफ्ट 3 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
सूचना बुलेटिन में कहा गया है कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि दिव्यांग उम्मीदवार स्क्राइब के लिए पात्र हैं, चाहे वे स्क्राइब सुविधा का उपयोग करें या नहीं, तो उन्हें परीक्षा के प्रत्येक घंटे के लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। यह अतिरिक्त समय प्रत्येक परीक्षा के लिए अलग से प्रदान किया जाएगा और इसे सुबह या दोपहर के सत्र की कुल अवधि में नहीं जोड़ा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच