CUET UG 2025 Admit Card: सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड cuet.nta.nic.in पर जारी, 13 मई से 13 भाषाओं में एग्जाम
Santosh Kumar | May 10, 2025 | 07:16 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 13 से 16 मई तक होने वाले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) UG 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी परीक्षा 3 जून 2025 तक देश और विदेश के केंद्रों पर 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए ने 13 से 16 मई 2025 के बीच कुछ शहरों में होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। इनमें चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सभी केंद्र, पंजाब के कुछ शहर और राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ शामिल हैं।
एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उपर्युक्त सभी शहरों के उम्मीदवारों के लिए नई परीक्षा तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी और शेष परीक्षा दिनों के लिए एडमिट कार्ड नियत समय पर जारी किए जाएंगे।
CUET UG 2025 Admit Card: सीयूईटी एडमिट कार्ड डिटेल्स
सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। परीक्षा के लिए को इस साल रिकॉर्ड 13.5 लाख आवेदन हुए हैं।
एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी है। परीक्षा 13 भाषाओं, 23 डोमेन विषयों और सामान्य योग्यता परीक्षा के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
सीयूईटी एडमिट कार्ड 2025 पर परीक्षा केंद्र, समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है। उम्मीदवार सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन इसे अपने साथ लाना न भूलें।
Also read CUET UG 2025 City Intimation Slip: सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप cuet.nta.nic.in पर जारी
CUET UG Admit Card 2025: सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसमें अपनी डिटेल्स चेक करें और डाउनलोड करें।
एनटीए सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा देश और विदेश के 15 शहरों में सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। सीयूईटी में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में कुल 256 विश्वविद्यालय, 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय और अन्य संस्थान शामिल हैं।
यदि किसी भी उम्मीदवार को सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है तो वे एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा