Santosh Kumar | May 7, 2025 | 12:40 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
Use the CUET 2026 College Predictor to shortlist universities that match your performance based on expected scores.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2025 परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से सीयूईटी यूजी 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी परीक्षा 13 मई से 3 जून तक आयोजित की जाएगी। सीयूईटी यूजी 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया लेख में आगे दी गई है।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET UG 2026: Answer Key Download Link | Answer Key Objection Window Link
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।परीक्षा देश और विदेश के 15 शहरों में सीबीटी मोड में कराई जाएगी।
सीयूईटी में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में कुल 256 विश्वविद्यालय, 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय और अन्य संस्थान शामिल हैं। सीयूईटी स्कोर के माध्यम से उम्मीदवारों को केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने का मौका मिलेगा।
सीयूईटी यूजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के परीक्षा शहर की जानकारी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, एनटीए ने कहा है कि सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड नहीं है।
एनटीए परीक्षा से कुछ दिन पहले सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा। सीयूईटी 2025 परीक्षा 13 भाषाओं, 23 डोमेन विषयों और सामान्य योग्यता परीक्षा के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि और समय, विषय का नाम और कोड, परीक्षा माध्यम, केंद्र कोड, परीक्षा अवधि, रिपोर्टिंग समय जैसी जानकारी देख सकेंगे।
Also read CUET 2025 Live: सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप जारी, परीक्षा तिथि (13 मई से 3 जून), पीजी रिजल्ट घोषित
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीयूईटी यूजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
यदि किसी भी उम्मीदवार को सीयूईटी यूजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने में समस्या आती है तो वे एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।