CSIR NET June 2026 City Slip: सीएसआईआर यूजीसी नेट सिटी स्लिप csirnet.nta.nic.in पर जारी, 17 जुलाई से एग्जाम
Santosh Kumar | July 8, 2026 | 06:24 PM IST | 2 mins read
सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर नेट जून 2026 सेशन के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर लॉग इन करके अपने एग्जाम सिटी की जानकारी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 17 और 18 जुलाई को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी; इसका प्रिंट आउट लें।
CSIR NET June 2026: सीएसआईआर नेट जून एग्जाम शेड्यूल
जारी शेड्यूल के अनुसार, 17 जुलाई को, लाइफ साइंसेज की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि मैथ साइंसेज और फिजिकल साइंसेज की परीक्षाएं दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
वहीं, 18 जुलाई को केमिकल साइंसेज और अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसके बाद एनटीए सीएसआईआर नेट आंसर-की अलग से जारी करेगी।
CSIR NET Admit Card 2026: सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड जल्द
सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, परीक्षा शहर और शिफ्ट की जानकारी है। सीएसआईआर नेट जून सत्र के लिए आवेदन 27 मई से 19 जून तक जारी रहे। करेक्शन विंडो 22-23 जून को सक्रिय रही।
अगर कोई समस्या हो, तो एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क करें। सीएसआईआर नेट जून एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले (संभवतः 10-12 जुलाई के आसपास) जारी होने की उम्मीद है। इस संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी।
CSIR NET City Slip 2026: सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीएसआईआर नेट 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- सीएसआईआर नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- पेज पर आवश्यक विवरण और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार परीक्षा शहर की जांच करें और डाउनलोड करें।
CSIR UGC NET June 2026: सीएसआईआर नेट एग्जाम रिपोर्टिंग टाइम
सीएसआईआर नेट 2026 के लिए कैंडिडेट्स को तय समय से कम से कम 90 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा। उन्हें एक ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल, हैंड सैनिटाइजर और एडमिट कार्ड की एक्स्ट्रा कॉपी भी साथ लानी होगी।
परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद चुने गए उम्मीदवारों को ई-सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क करें या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल करें।
अगली खबर
]MP Police Constable Admit Card 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड फेज 3 के स्किल टेस्ट के लिए जारी
उम्मीदवार iforms.mponline.gov.in या आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। स्किल टेस्ट 9 से 15 जुलाई 2026 तक अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा