NPCIL Trainee Recruitment 2024: एनपीसीआईएल एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिए npcilcareers.co.in पर आवेदन शुरू
Saurabh Pandey | April 11, 2024 | 05:32 PM IST | 1 min read
एनपीसीआईएल कार्यकारी प्रशिक्षु भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) कार्यकारी प्रशिक्षु भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट npsilcareers.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2024 तक है।
एनपीसीआईएल एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2024 आवेदकों के पास उन्होंने जिस विषय क्षेत्र के लिए अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम पूरा किया है, उसी विषय का वैध गेट 2022, 2023 या गेट 2024 का स्कोर होना जरूरी है।
NPCIL Recruitment 2024 श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण
एनपीसीआईएल एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2024 के तहत 400 पदों पर प्रशिक्षुओं की भर्ती जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
- मैकेनिकल - 150 पद
- केमिकल - 73 पद
- इलेक्ट्रिकल - 69 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स - 29 पद
- इंस्ट्रूमेंटेशन - 19 पद
- सिविल - 60 पद
शैक्षणिक योग्यता
एनपीसीआईएल कार्यकारी प्रशिक्षु 2024 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्रासंगिक ट्रेड में कम से कम 60 प्रतिशत कुल अंकों के साथ बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग)/5 वर्षीय एकीकृत एमटेक डिग्री होनी चाहिए।
आयुसीमा
एनपीसीआईएल कार्यकारी प्रशिक्षु भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले यूआर/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी उम्मीदवारों की आयु 29 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी उम्मीदवारों की आयु 31 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में कार्यकारी प्रशिक्षु पद के लिए आवेदन करने वाले सामान्य ,ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के पुरुष आवेदकों 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला आवेदकों, एससी/एसटी वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों, पीडब्ल्यूबीडी, पूर्व सैनिकों के आश्रितों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई