Noida Schools Timings Changed: नोएडा के इन स्कूलों के समय में बदलाव, जानें कितने बजे से शुरू होंगी कक्षाएं
Santosh Kumar | January 17, 2024 | 03:47 PM IST | 1 min read
जिलाधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नोएडा के स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों का समय बदलकर अब सुबह 10 बजे से कर दिया गया है।
नई दिल्ली: उत्तर भारत में शीतलहर का कहर स्कूलों पर भी साफ दिख रहा है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए नोएडा में जिला प्रशासन ने स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल सुबह 10 बजे से शुरू करने का फैसला किया है।
नए आदेश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई के भी निर्देश दिये गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 18 जनवरी से खुलने वाले नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल अब सुबह 10 बजे खुलेंगे। कल यानी गुरुवार से कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के बच्चों को सुबह 10 बजे से स्कूल जाना होगा। यह आदेश जिला के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दिया है।
आपको बता दें की गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी ने सभी बोर्ड स्कूलों में कक्षा नर्सरी (Noida Schools Timings Changed) से आठवीं तक के बच्चों को 16 जनवरी तक छुट्टी देने का आदेश दिया था। इसी क्रम में गौतमबुद्धनगर के बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी बोर्डों के स्कूलों का समय बदल दिया गया है।
समय में बदलाव के पीछे का कारण घना कोहरा और अत्यधिक ठंड है। गौतमबुद्धनगर में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों (Noida Schools News in hindi) को सुबह 10 बजे से संचालित करने का आदेश दिया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी