Noida School Bomb Threat: नोएडा में 12 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, साइबर थाने में केस दर्ज
Press Trust of India | March 24, 2026 | 04:32 PM IST | 1 min read
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीषा सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली तथा प्रथम दृष्टया यह सूचना झूठी पाई गई है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित कम से कम 12 निजी स्कूलों को 24 मार्च (मंगलवार) की सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित स्कूल परिसरों में सघन तलाशी अभियान चलाया।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीषा सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली तथा प्रथम दृष्टया यह सूचना झूठी पाई गई है।
उन्होंने कहा, “आज सुबह रामाज्ञा स्कूल, खेतान पब्लिक स्कूल, फादर एगनिल स्कूल समेत कम से कम 12 स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए जिसमें परिसर में बम रखे होने और जल्द विस्फोट होने की बात कही गई थी।”
मनीषा सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ते की सहायता से स्कूल परिसरों की जांच कराई तथा एहतियातन कक्षाएं स्थगित कर विद्यार्थियों को घर भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि साइबर अपराध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी