Noida MBA Student Suicide: नोएडा में एमबीए छात्र ने बिल्डिंग की 22वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Press Trust of India | September 9, 2026 | 03:46 PM IST | 2 mins read

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पढ़ाई के दौरान परीक्षा पास नहीं कर पाने को लेकर वह तनाव में थे।

छात्र एमिटी विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर-150 स्थित जेपी अमन सोसायटी में रहने वाले एमबीए के 22 वर्षीय छात्र मौर्य पटेल ने 22वीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मेरठ के नौचंडी निवासी मौर्य पटेल अपने एक दोस्त के साथ सोसायटी में रहते थे और एमिटी विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। वह ऑनलाइन काम भी करते थे।

उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान परीक्षा पास नहीं कर पाने को लेकर वह तनाव में थे। बुधवार को उन्होंने सोसायटी की 22वीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक अन्य घटना में थाना सूरजपुर क्षेत्र में आकाश (26) ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड के हजारीबाग निवासी आकाश थाना क्षेत्र में रहते थे। उनके अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

Also read NEET PG Aspirant Suicide: हैदराबाद में 26 वर्षीय नीट पीजी अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र की कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली आंचल ने भी कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक मुनेद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के जमुई की रहने वाली आंचल पिछले कुछ समय से बीमार होने के कारण मानसिक तनाव में थीं। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह उन्होंने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info/ की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]