Trusted Source Image

NEET PG Aspirant Suicide: हैदराबाद में 26 वर्षीय नीट पीजी अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

Press Trust of India | August 30, 2026 | 12:51 PM IST | 2 mins read

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वह पिछले सात महीने से छात्रावास में रहकर नीट पीजी की तैयारी कर रही थी और रविवार को होने वाली परीक्षा देने वाली थी।

सुसाइड नोट के अनुसार, छात्रा इंटरमीडिएट (कक्षा 11-12) की पढ़ाई के समय से ही अवसाद से जूझ रही थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सुसाइड नोट के अनुसार, छात्रा इंटरमीडिएट (कक्षा 11-12) की पढ़ाई के समय से ही अवसाद से जूझ रही थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: तेलंगाना के हैदराबाद में शनिवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - परास्नातक (NEET PG) की तैयारी कर रही 26 वर्षीय महिला अभ्यर्थी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि अभ्यर्थी ने परीक्षा में शामिल होने से एक दिन पहले यह कदम उठाया।

पुलिस के अनुसार, आंध्र प्रदेश की रहने वाली अभ्यर्थी ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली थी और उसने एक निजी छात्रावास के कमरे में अज्ञात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वह पिछले सात महीने से छात्रावास में रहकर नीट पीजी की तैयारी कर रही थी और रविवार को होने वाली परीक्षा देने वाली थी। अधिकारी ने बताया कि कमरे से उसके द्वारा कथित रूप से लिखा गया एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने लिखा है कि वह इंटरमीडिएट (कक्षा 11-12) की पढ़ाई के समय से ही अवसाद से जूझ रही थी।

पुलिस के मुताबिक, महिला अभ्यर्थी ने सुसाइड नोट में परीक्षा के संबंध में कोई जिक्र नहीं किया था। पुलिस ने बताया कि वह अवसाद के लिए दवा ले रही थी लेकिन ऐसा लगता है कि वह इससे उबर नहीं पाई और संभवत: इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली।

Also readIIT Delhi: आईआईटी दिल्ली छात्र आत्महत्या मामले की जांच के लिए समिति पुनर्गठित, विरोध प्रदर्शन का चौथा दिन

एक अधिकारी ने बताया, “अभ्यर्थी ने आज (शनिवार) सुबह अपने पिता से बात की थी। उसके पिता ने कहा था कि वे उससे मिलने आएंगे और अगले दिन उसे परीक्षा केंद्र तक ले जाएंगे। इसके बाद उसने अपने पिता का फोन नहीं उठाया, जिसके बाद उन्होंने छात्रावास के कर्मचारियों से संपर्क कर उसे देखने को कहा।”

उन्होंने बताया, “कर्मचारियों ने उसे कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ा पाया और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'' चिक्कड़पल्ली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info/ की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications