FMGE EC: एफएमजीई पात्रता सर्टिफिकेट के लिए पंजीकरण आज होगा शुरू, परीक्षा के लिए अनिवार्य
Saurabh Pandey | September 1, 2025 | 11:28 AM IST | 2 mins read
एनएमसी की आधिकारिक सूचना के अनुसार, हालांकि एनएमसी ने अभी तक एफएमजीई स्क्रीनिंग परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके आने वाले महीने में आयोजित होने की उम्मीद है।
नई दिल्ली : नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) विदेशी मेडिकल डिग्री वाले भारतीय छात्रों के लिए एफएमजीई पात्रता प्रमाणपत्र (ईसी) के लिए आवेदन विंडो आज यानी 1 सितंबर 2025 से खोलेगा। इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
FMGE 2026: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
एफएमजीई ईसी 2025 के लिए पंजीकरण करने के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 30 सितंबर शाम 6 बजे तक खुली रहेगी। विदेशी फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा (एफएमजीई) स्क्रीनिंग परीक्षा में बैठने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ईसी प्रमाणपत्र अनिवार्य है।
एनएमसी की आधिकारिक सूचना के अनुसार, हालांकि एनएमसी ने अभी तक एफएमजीई स्क्रीनिंग परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके आने वाले महीने में आयोजित होने की उम्मीद है।
फोटो अफलोड करने के दिशा-निर्देश
एनएमसी के दिशानिर्देशों के अनुसार, यदि उम्मीदवार की वास्तविक समय की तस्वीर और अपलोड की गई तस्वीर में बहुत अंतर पाया जाता है, तो आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी संभावित त्रुटि से बचने के लिए पिछले 3 महीनों में किसी फोटो स्टूडियो में खींची गई तस्वीरों का ही उपयोग करें।
FMGE Eligibility Certificate: हेल्प लाइन नंबर
सूचना के अनुसार, भारत में चिकित्सा का अभ्यास करने के इच्छुक विदेशी मेडिकल डिग्री धारक अपने आवेदन की स्थिति के बारे में किसी भी प्रश्न के लिए eligibility.regn@nmc.org.in या eligibility@nmc.org.in के माध्यम से एनएमसी से संपर्क कर सकेंगे।
FMGE Eligibility Certificate क्या है?
एफएमजीई पात्रता प्रमाणपत्र राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा उन भारतीय छात्रों और प्रवासी भारतीय नागरिकों (ओसीआई) के लिए जारी किया जाने वाला एक आवश्यक दस्तावेज है, जिन्होंने किसी विदेशी चिकित्सा विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। यह प्रमाणपत्र इस बात की पुष्टि करता है कि उम्मीदवार विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) में बैठने के लिए एनएमसी द्वारा निर्धारित आवश्यक शैक्षिक और नियामक आवश्यकताओं को पूरा करता है, जो भारत में चिकित्सा लाइसेंस प्राप्त करने के लिए एक आवश्यक स्क्रीनिंग परीक्षा है।
इस प्रमाणपत्र के बिना, उम्मीदवारों को एफएमजीई के लिए पंजीकरण करने की अनुमति नहीं है, जिसका अर्थ है कि वे भारत में प्रैक्टिस करने के लिए चिकित्सा लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल