Santosh Kumar | July 24, 2026 | 09:46 AM IST | 2 mins read
कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) नीट प्रश्न-पत्र लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। यह संगठन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग कर रहा है।

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) का एक प्रतिनिधिमंडल आज केंद्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकात करेगा। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बैठक दोपहर 12.30 बजे होगी। सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि केंद्र सरकार उनकी इस मांग को मानने के लिए सहमत हो गई है कि बातचीत किसी निष्पक्ष जगह पर होनी चाहिए। बातचीत के लिए 'कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया' को चुना गया है।
कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) नीट प्रश्न-पत्र लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। यह संगठन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग कर रहा है।
प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार से आश्वासन मिलने के बाद अनशन समाप्त कर दिया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात की।
सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ''मैं सोनम जी से अनुरोध करता हूं कि वह चिकित्सकों की सलाह मानें और अपना वजन फिर से पुरानी स्थिति में लायें, मैं प्रार्थना करता हूं कि वह स्वस्थ रहें।''
सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने पीएम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मोदी जी, धर्मेंद्र प्रधान को हटा दीजिए। यह सबसे सख़्त कार्रवाई है जो आप कर सकते हैं।" अभिजीत दीपके ने भी पीएम की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी।
सीजेपी संस्थापक दीपके ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें एक व्यक्ति बिना चारदीवारी वाले परिसर का गेट बंद करता नजर आ रहा है। इसे प्रस्तावित कानून पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है।
पीएम मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ कड़े प्रावधान वाला विधेयक अगले सप्ताह संसद में पेश किया जाएगा। इसके बाद पीएम ने विडियो संदेश भी साझा किया।
उन्होंने कहा था कि नीट प्रश्नपत्र लीक के आरोप सामने आने के बाद सरकार ने कई कदम उठाए हैं, जिनमें त्वरित अदालतों की व्यवस्था करना शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
हुमायूं रोड स्थित आर.एस. जूनियर मॉडर्न स्कूल ने अभिभावकों को जारी परिपत्र में कहा कि नर्सरी से कक्षा पांच तक की पढ़ाई 24 जुलाई से अगले आदेश तक हाइब्रिड मोड (ऑफलाइन और ऑनलाइन) में होगी।
Press Trust of India