NITI Aayog Internship 2025: नीति आयोग में इंटर्नशिप का मौका, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, अटेंडेंस पर्सेंट जानें
Saurabh Pandey | February 25, 2025 | 06:34 PM IST | 2 mins read
नीति आयोग इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रत्येक माह की पहली से 10 तारीख तक केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। एक बार आवेदन जमा हो जाने के बाद, उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर नोट कर लेना चाहिए।
नई दिल्ली : नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (नीति) आयोग ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के साथ-साथ भारत और विदेश दोनों में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों या संस्थानों में नामांकित रिसर्च स्कॉलर्स के लिए इंटर्नशिप का अवसर प्रदान कर रहा है। इस पहल के तहत इंटर्न को नीति आयोग के विभिन्न कार्यक्षेत्रों, प्रभागों और सेल्स के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलता है।
नीति आयोग में इंटर्नशिप संस्थान की आवश्यकताओं के आधार पर पूरे वर्ष उपलब्ध रहेगी। इंटर्नशिप की अवधि कम से कम छह सप्ताह होगी, लेकिन छह महीने से अधिक नहीं हो सकती। एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए इंटर्न्स को पूरी अवधि पूरी करनी होगी। जो उम्मीदवार इंटर्नशिप अवधि पूरी नहीं करेंग, उन्हें कोई प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाएगा।
NITI Aayog Internship 2025: आवेदन प्रक्रिया
नीति आयोग इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रत्येक माह की पहली से 10 तारीख तक आधिकारिक वेबसाइट - niti.gov.in पर केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। एक बार आवेदन जमा हो जाने के बाद, उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर नोट कर लेना चाहिए। ऑनलाइन सबमिशन के बाद कोई प्रिंटआउट या सहायक दस्तावेज भेजने की आवश्यकता नहीं है।
NITI Aayog Internship 2025: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
अंडरग्रेजुएट छात्र - 12वीं कक्षा में न्यूनतम 85% या समकक्ष अंकों के साथ अपनी स्नातक डिग्री के दूसरे वर्ष या चौथे सेमेस्टर की सत्र परीक्षा पूरी कर ली हो या उसमें शामिल हो चुके हों।
स्नातक छात्र - अपने स्नातकोत्तर कार्यक्रम के पहले वर्ष या दूसरे सेमेस्टर की सत्रांत परीक्षा पूरी कर ली हो या उसमें शामिल हो चुके हों या स्नातक में कम से कम 70% या समकक्ष अंकों के साथ शोध/पीएचडी कर रहे हों।
ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट - जिन छात्रों ने अपनी फाइनल परीक्षा पूरी कर ली है और उच्च अध्ययन में हायर स्टडी की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी पात्र हैं, बशर्ते उन्होंने आवेदन की तिथि तक सभी वर्षों/सेमेस्टर में 70% या अधिक अंक प्राप्त किए हों। फाइनल परीक्षा परिणाम की घोषणा और इंटर्नशिप के महीने के बीच का अंतर छह महीने से अधिक नहीं होना चाहिए।
NITI Aayog Internship 2025: अटेंडेंस पर्सेंट
सभी इंटर्न के लिए न्यूनतम 75% उपस्थिति अनिवार्य है। प्रतिदिन इन और आउट अटेंडेंस दर्ज करना होगा। यदि कोई इंटर्न 75% उपस्थिति की आवश्यकता को पूरा करने में विफल रहता है, तो इंटर्नशिप अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी, और कोई अनुभव प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाएगा।
NITI Aayog Internship 2025: दस्तावेज
- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट।
- यूजी, पीजी के सभी सेमेस्टर/वर्षों की मार्कशीट
- डिग्री के साथ एनओसी
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी