NIT Durgapur Recruitment 2024: एनआईटी दुर्गापुर में प्रोफेसर सहित 43 पदों पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि नजदीक
Abhay Pratap Singh | April 16, 2024 | 03:29 PM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान दुर्गापुर में प्रोफेसर के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दुर्गापुर (एनआईटी दुर्गापुर) में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nitdgp.ac.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में अप्लाई कर सकते हैं।
एनआईटी दुर्गापुर प्रोफेसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है। वहीं, उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू की गई थी। कैंडिडेट को भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर “रजिस्ट्रार (आई/सी), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान दुर्गापुर - 713209” पते पर भेजना होगा।
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1500 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी/ महिला उम्मीदवार और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट से फीस नहीं ली जाएगी। आवेदन के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष तय की गई है।
आवेदन के लिए संबंधित क्षेत्र में बीई, बीटेक, एमटेक, पीएचडी के साथ आवेदक के पास कार्य अनुभव भी होना चाहिए। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
एनआईटी दुर्गापुर में कुल 43 रिक्त पदों में से सहायक प्रोफेसर ग्रेड-1 और ग्रेड-2 के कुल 37 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा एसोसिएट प्रोफेसर के 5 पद और प्रोफेसर के 1 पद पर उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 70,900 रुपये से 159,100 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।
NIT Durgapur Professor Recruitment 2024: आवेदन करें
नीच दिए गए चरणों का पालन कर आवेदक ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले कैंडिडेट को आधिकारिक वेबसाइट https://nitdgp.ac.in/ पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर मौजूद करियर टैब पर विजिट करें।
- अब NIT Durgapur Recruitment 2024 Vacancy Notification लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें और बताए गए पते पर भेज दें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’