NIOS Time Table 2025 Revised: एनआईओएस कक्षा 10वीं-12वीं की डेटशीट संशोधित, पूरा शेड्यूल और डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | November 19, 2025 | 11:41 AM IST | 2 mins read
छात्रों को संशोधित एनआईओएस एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा, क्योंकि इसमें अपडेट तिथियां और परीक्षा केंद्र की जानकारी उपलब्ध होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए एनआईओएस डेटशीट 2025 को संशोधित किया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, एनआईओएस 10वीं-12वीं की थ्योरी परीक्षाएं अब 29 नवंबर, 1 और 2 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जाएंगी। पहले, यह परीक्षा 6 नवंबर, 2025 के लिए निर्धारित थी।
NIOS 10th, 12th Timetable 2025 Revised: संशोधित परीक्षा कार्यक्रम
बिहार में पुनर्निर्धारित परीक्षाओं के लिए संशोधित एनआईओएस समय सारिणी विवरण इस प्रकार है:
परीक्षा तिथि 29 नवंबर -
- कक्षा 10वीं के लिए उर्दू, संस्कृत, बोध दर्शन और भारतीय सांकेतिक भाषा की परीक्षा होगी।
- कक्षा 12वीं में जीव विज्ञान, लेखाशास्त्र, विधि परिचय, सैन्य इतिहास और भारतीय सांकेतिक भाषा की परीक्षा होगी।
परीक्षा तिथि 1 दिसंबर -
- कक्षा 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा कराई जाएगी।
- कक्षा 12वीं की गणित, वेद अध्ययन केवल बिहार राज्य और ओडिशा राज्य के नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा तिथि 2 दिसंबर -
- कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए चित्रकला (पेंटिक) का पेपर कराया जाएगा।
- कक्षा 12वीं का भौतिक विज्ञान, इतिहास, पर्यावरण विज्ञान और पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान का पेपर होगा।
Also read CBSE DateSheet 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं फाइनल परीक्षा डेटशीट cbse.gov.in पर जारी
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, एनआईओएस 2025 परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक है। हालांकि, कक्षा 10वीं का बोध दर्शन व पेंटिंग पेपर और कक्षा 12वीं का भारतीय सांकेतिक भाषा का पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
एनआईओएस 2025 रिवाइज्ड टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को एनआईओएस परीक्षा 2025 से संबंधित किसी भी अन्य अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक एनआईओएस वेबसाइट nios.ac.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
NIOS Date Sheet 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार संशोधित एनआईओएस डेटशीट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध - कक्षा 10, 12 के लिए NIOS डेटशीट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार परीक्षा तिथियों और विषय जांच सकते हैं।
- एनआईओएस टाइम टेबल 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी