NIOS Exam Date Sheet 2025: एनआईओएस डेट शीट कक्षा 10, 12 अप्रैल थ्योरी परीक्षा के लिए sdmis.nios.ac.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | March 19, 2025 | 07:55 PM IST | 2 mins read
एनआईओएस एग्जाम टाइम टेबल 2025 के अनुसार, एनआईओएस 10वीं, 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 9 अप्रैल से 19 मई तक आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल (NIOS) ने आज यानी 19 मार्च को अप्रैल 2025 सत्र के लिए एनआईओएस थ्योरी एग्जाम डेट शीट 2025 जारी कर दी है। एनआईओएस कक्षा 10वीं और एनआईओएस कक्षा 12वीं परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाकर एनआईओएस 2025 डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
एनआईओएस परीक्षा समय सारणी 2025 के अनुसार, एनआईओएस 10वीं, 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 9 अप्रैल से 19 मई तक आयोजित की जाएंगी। इससे पहले, बोर्ड ने 21 फरवरी को कक्षा 10 और 12 के लिए NIOS प्रैक्टिकल डेट शीट जारी की थी। अप्रैल सत्र के लिए एनआईओएस प्रैक्टिकल एग्जाम 2025 17 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने एनआईओएस अप्रैल-मई 2025 कक्षा 10, 12 परीक्षा के लिए एनआईओएस एग्जाम 2025 डेट शीट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की है। एनआईओएस 10th 12th टाइम टेबल 2025 में छात्र परीक्षा तिथियां, परीक्षा समय, विषय एवं कोड और परीक्षा दिवस निर्देश जैसी विवरणों की जांच कर सकते हैं।
एनआईओएस 2025 एडमिट कार्ड मार्च महीने में ही जारी किया जाएगा। एनआईओएस अप्रैल 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों को कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। छात्रों को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। एनआईओएस परिणाम की घोषणा जून में की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, NIOS अक्टूबर 2025 सत्र के लिए परीक्षा तिथि सितंबर 2025 में जारी की जा सकती है। एनआईओएस 2025 परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्र एनआईओएस की वेबसाइट पर विजिट करें
NIOS April 2025 Exam Date: एनआईओएस टाइम टेबल कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके छात्र एनआईओएस अप्रैल 2025 टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं।
- फिर, ‘महत्वपूर्ण लिंक’ टैब पर जाएं और ‘नोटिफिकेशन’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘थ्योरी अप्रैल 2025 डेट शीट’ संबंधित लिंक कर क्लिक करें।
- अब, एक पीडीएफ ओपन होगी जिसमें छात्र परीक्षा तिथियां जांच सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार