NIOS 10th-12th Admit Card 2026: एनआईओएस 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड थ्योरी परीक्षा के लिए sdmis.nios.ac.in पर जारी
Santosh Kumar | April 7, 2026 | 04:21 PM IST | 1 min read
एनआईओएस 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को अपना 12-अंकों का एनरोलमेंट नंबर (रोल नंबर) दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) ने कक्षा 10 और 12 की अप्रैल/मई 2026 की पब्लिक परीक्षाओं के थ्योरी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनआईओएस 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया गया है।
एनआईओएस कक्षा 10वीं-12वीं का थ्योरी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को अपना 12-अंकों का एनरोलमेंट नंबर (रोल नंबर) डालना होगा और 'हॉल टिकट टाइप' के अंतर्गत "थ्योरी एग्जामिनेशन" चुनना होगा।
एनआईओएस की कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड केवल उन छात्रों को उपलब्ध है, जिन्होंने अप्रैल 2026 की परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान कर दिया है और जिनकी तस्वीरें एनआईओएस के डेटाबेस में उपलब्ध हैं।
NIOS 10th-12th Admit Card 2026: एनआईओएस हॉल टिकट कैसे देखें?
छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एनआईओएस 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Exams & Results' अनुभाग में 'Examination' पर जाएं।
- अब 'Hall Ticket April / May 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- 12-अंकों का एनरोलमेंट नंबर और परीक्षा विवरण दर्ज करें।
- एनआईओएस 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
NIOS 10th-12th Hall Ticket 2026: परीक्षाएं 10 अप्रैल से 6 मई तक
एनआईओएस थ्योरी परीक्षाएं 10 अप्रैल से 6 मई तक होगी। परीक्षा केंद्र का नाम, एग्जाम डेट-टाइम, और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश एडमिट कार्ड पर दिए गए हैं। परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के साथ ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ लाना अनिवार्य है।
अन्यथा, छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा के परिणाम, अंतिम परीक्षा की तारीख के लगभग 7 सप्ताह बाद घोषित किए जाने की संभावना है।
अगली खबर
]MP Board 10th-12th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड रिजल्ट कब होगा जारी? जानें अपेक्षित तिथि, लेटेस्ट अपडेट, लिंक
ये परीक्षाएं फरवरी और मार्च 2026 में आयोजित की गई, जिनमें लाखों छात्रों ने भाग लिया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है, और बोर्ड जल्द ही परिणामों की घोषणा करने वाला है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार