NIOS 10th Result 2025: एनआईओएस 10वीं रिजल्ट results.nios.ac.in पर जारी, मार्कशीट डाउनलोड करें
Saurabh Pandey | June 30, 2025 | 05:10 PM IST | 1 min read
एनआईओएस 10वीं की परीक्षा 9 अप्रैल से 19 मई 2025 तक आयोजित की गई थी। एनआईओएस कक्षा 12वीं का रिजल्ट 16 जून 2025 को जारी किया गया था।
नई दिल्ली : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने एनआईओएस 10वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर अपने नामांकन संख्या और सुरक्षा कैप्चा कोड जैसे आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
New: NIOS 10th Result April 2026 Out - Check Here
Latest: NIOS 10th Sample Papers | PYQ's
Don't Miss: Best Courses after 10th | Competitive Exams after 10th
छात्रों को एनआईओएस कक्षा 10 की मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद उस पर छपी सभी सूचनाओं को क्रॉस-वेरिफाई करना चाहिए। एनआईओएस कक्षा 10 स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, पिता का नाम ,माता का नाम,पाठ्यक्रम/कक्षा, जन्म तिथि, नामांकन संख्या, समग्र प्रतिशत, योग्यता स्थिति परीक्षा वर्ष और महीना और रैंक जैसे प्रमुख विवरण शामिल होंगे।
NIOS 10th Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले NIOS की आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाएं।
- अब NIOS कक्षा 10 परिणाम 2025 के लिए लिंक चुनें।
- लॉगिन करने के लिए अपना नामांकन नंबर दर्ज करें।
- NIOS 10वीं स्कोरकार्ड 2025 को पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड करें।
इस परीक्षा हेतु कुल 1,06,082 शिक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,02,495 शिक्षार्थियों ने न्यूनतम पांच विषयों में प्रमाणन के लिए पंजीकरण किया था। 89,847 शिक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 56,350 शिक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 62.72% रहा।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “प्रमाणपत्र व माइग्रेशन-स्थानांतरण प्रमाणपत्र संबंधित क्षेत्रीय केंद्रों को भेजे जा रहे हैं, जहां से शिक्षार्थी इन्हें प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो 30 दिनों के भीतर एनआईओएस को सूचित किया जा सकता है। पुनः जांच एवं पुनः मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर किया जा सकता है।”
एनआईओएस 10वीं की परीक्षा 9 अप्रैल से 19 मई 2025 तक आयोजित की गई थी। एनआईओएस कक्षा 12वीं का रिजल्ट 16 जून 2025 को जारी किया गया था। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए एनआईओएस की वेबसाइट पर विजिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम