NIOS 10th, 12th Registration 2024: एनआईओएस कक्षा 10वीं, 12वीं अक्टूबर-नवंबर पब्लिक एग्जाम के लिए पंजीकरण शुरू
Abhay Pratap Singh | June 10, 2024 | 11:51 AM IST | 2 mins read
एनआईओएस अक्टूबर-नवंबर 2024 पब्लिक एग्जाम के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 6 जुलाई है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान (एनआईओएस) ने माध्यमिक (कक्षा 10वीं) और वरिष्ठ माध्यमिक (कक्षा 12वीं) एनआईओएस पब्लिक एग्जाम 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाकर अक्टूबर-नवंबर 2024 पब्लिक एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एनआईओएस कक्षा 10वीं, 12वीं अक्टूबर नवंबर पब्लिक एग्जाम 2024 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 6 जुलाई तय की गई है। उम्मीदवारों को पंजीकरण करने के लिए प्रति विषय 300 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, प्रैक्टिकल विषयों के लिए छात्रों को पंजीकरण के लिए 150 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “वरिष्ठ माध्यमिक पाठ्यक्रमों के शिक्षार्थी जिन्होंने अक्टूबर 2022 (अप्रैल 2023, अक्टूबर 2023 या अप्रैल 2024 में) के बाद अपनी कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की है, उन्हें अक्टूबर/नवंबर 2024 में वरिष्ठ माध्यमिक पाठ्यक्रमों की सार्वजनिक परीक्षाओं में बैठने के लिए अधिकतम 4 विषयों (पहले से उत्तीर्ण विषय यदि कोई हो तो) के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।”
Also read UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड की छात्रों-अभिभावकों से साइबर जालसाजों से सावधान रहने की अपील
आगे कहा गया कि, यदि वे चार से अधिक विषय चुनते हैं, तो उनके परिणाम घोषित नहीं किए जाएंगे और उन्हें अपना सर्टिफिकेशन पूरा करने के लिए अगले परीक्षा सत्र के लिए फिर से परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। कक्षा 12वीं के छात्रों को अपना उत्तीर्ण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए अपने माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण वर्ष से अनिवार्य दो वर्ष का अंतर सुनिश्चित करना होगा।
जो छात्र 2023 के स्ट्रीम 1 ब्लॉक 2 के तहत एनआईओएस के माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, जिनकी पहली सार्वजनिक परीक्षा अक्टूबर-नवंबर 2024 में होनी है, उन्हें परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। हालाँकि, उसी पाठ्यक्रम के लिए 2024 के स्ट्रीम 2 में नामांकित छात्रों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
NIOS Class 10, 12 Exam: महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी से एनआईओएस कक्षा 10वीं, 12वीं अक्टूबर-नवंबर 2024 पब्लिक एग्जाम तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
बिना विलम्ब शुल्क के |
|
|
अक्टूबर 2024 की परीक्षाओं के लिए स्ट्रीम-1, ब्लॉक-2 में नामांकित शिक्षार्थियों के लिए |
7 जून से 6 जुलाई 2024 तक |
|
अप्रैल 2024 की परीक्षा के लिए पंजीकृत शिक्षार्थियों को छोड़कर परीक्षा के लिए पात्र शिक्षार्थियों के लिए |
|
|
प्रति विषय 150 रुपये विलंब शुल्क के साथ |
|
|
उपरोक्त क्रम संख्या 1 और 2 में उल्लिखित सभी पात्र शिक्षार्थियों के लिए |
7 जुलाई से 16 जुलाई 2024 तक |
|
प्रति शिक्षार्थी 1,600 रुपये का समेकित (लर्नर) विलंब शुल्क |
|
|
उपरोक्त क्रम संख्या 1 और 2 में उल्लिखित सभी पात्र शिक्षार्थियों के लिए |
17 जुलाई से 26 जुलाई 2024 तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र