NIOS 10th Result 2025: एनआईओएस 10th क्लास रिजल्ट results.nios.ac.in पर होगा जारी, आवश्यक क्रेडेंशियल जानें
Abhay Pratap Singh | June 22, 2025 | 05:28 PM IST | 1 min read
एनआईओएस 10वीं रिजल्ट 2025 में छात्र का नाम, जन्म तिथि, नामांकन संख्या, पाठ्यक्रम/कक्षा, कुल अंक, प्राप्त अंक, परिणाम की स्थिति सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) द्वारा जून में ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 जारी किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र एनआईओएस की ऑफिशियल वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाकर एनआईओएस 10th क्लास रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एनआईओएस कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को नामांकन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। एनआईओएस 10वीं रिजल्ट 2025 में छात्र का नाम, जन्म तिथि, नामांकन संख्या, पाठ्यक्रम/कक्षा, कुल अंक, प्राप्त अंक, परिणाम की स्थिति सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी एनआईओएस कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 जांच सकते हैं। एसएमएस से रिजल्ट जांचने के लिए छात्रों को मोबाइल के मैसेज बॉक्स में NIOS10रोलनंबर टाइप करें और इसे 5676750 पर भेजें। इसके बाद, एनआईओएस रिजल्ट मोबाइल के स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Also read HPSOS Exam 2025: एचपी एसओएस स्पेशल मार्क्स इंप्रूवमेंट के लिए पंजीकरण की लास्ट डेट 21 जुलाई तक बढ़ी
छात्रों को परिणाम घोषित होने के 30 दिनों के भीतर NIOS 10वीं परीक्षा परिणाम सुधार 2025 के लिए आवेदन करना होगा। प्रत्येक सुधार के लिए छात्रों को 50 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। एनआईओएस 10वीं परीक्षा 2025 9 अप्रैल से 19 मई 2025 तक आयोजित की गई थी।
NIOS Class 10 Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
एनआईओएस कक्षा 10 का परिणाम इन चरणों की सहायता से जांच सकते हैं:
- एनआईओएस के परिणाम पोर्टल results.nios.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध कक्षा 10वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- छात्र अपना परिणाम जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
NIOS Class 12 Result 2025: रिजल्ट घोषित
एनआईओएस ने सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) के लिए पब्लिक एग्जाम रिजल्ट 16 जून को जारी कर दिया है। छात्र राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के वेब पोर्टल पर जाकर अपना परिणाम जांच सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम