NIMCET 2024 Counselling: निमसेट स्पेशल राउंड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी, कल तक करें आवेदन
Santosh Kumar | July 27, 2024 | 06:13 PM IST | 1 min read
निमसेट स्पेशल राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया में उम्मीदवारों को अपना विवरण, कॉलेज प्राथमिकताएं भरनी होंगी और प्रवेश शुल्क के रूप में 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर ने एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (निमसेट) 2024 के विशेष राउंड की काउंसलिंग पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है। निमसेट परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in के माध्यम से 28 जुलाई तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
निमसेट स्पेशल राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया में उम्मीदवारों को अपना विवरण, कॉलेज प्राथमिकताएं भरनी होंगी और प्रवेश शुल्क के रूप में 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। निमसेट 2024 स्पेशल राउंड काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
निमसेट 2024 में भाग लेने वाले संस्थानों में रिक्त सीटों के लिए विशेष राउंड काउंसलिंग आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थी रिक्त सीटों के लिए विकल्प भरकर निमसेट 2024 स्पेशल राउंड काउंसलिंग के लिए 28 जुलाई दोपहर 3 बजे तक लॉक कर सकते हैं।
NIMCET 2024 Counselling: भाग लेने वाले संस्थान
एमसीए कार्यक्रम में प्रवेश के लिए भाग लेने वाले संस्थानों की सूची नीचे दी गई है-
- एनआईटी अगरतला
- एमएनएनआईटी इलाहाबाद
- मैनिट भोपाल
- एनआईटी जमशेदपुर
- एनआईटी कुरूक्षेत्र
- एनआईटी पटना
- एनआईटी रायपुर
- एनआईटीके सूरथकल
- एनआईटी तिरुचिरापल्ली
- एनआईटी वारंगल
- आईआईआईटी भोपाल
NIMCET Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज
निमसेट 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए-
- निमसेट 2024 एडमिट कार्ड
- एनआईएमसीईटी 2024 रैंक कार्ड
- कक्षा 10, 12 की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- श्रेणी प्रमाण पत्र
- 4 नवीनतम पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
अगली खबर
]Aligarh Muslim University: एएमयू में सभी हॉस्टल खाली कराने के फैसले से छात्रों में नाराजगी
प्रशासन के इस फैसले में पीएचडी स्कॉलर सहित सभी छात्रों को छात्रावास छोड़ने को कहा गया है, जिसमें वे छात्र भी शामिल हैं जिन्होंने अभी तक अपनी डॉक्टरेट की मौखिक परीक्षा नहीं दी है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा