NIMCET Answer Key 2024: एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आंसर की जारी, nimcet.admissions.nic.in से करें चेक
Saurabh Pandey | June 12, 2024 | 12:16 PM IST | 1 min read
NIMCET 2024 आंसर की चैलेंज विंडो 11 जून से 13 जून 2024 तक खुली रहेगी। आंसर की चैलेंज के लिए उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
नई दिल्ली : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर ने एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनआईएमसीईटी) 2024 की आंसर की जारी कर दी है। एनआईएमसीईटी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in पर जाकर NIMCET 2024 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
एनआईएमसीईटी आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
NIMCET 2024 आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार इसके खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। एनआईएमसीईटी आंसर की चैलेंज विंडो 13 जून तक खुली रहेगी। एनआईएमसीईटी आंसर की चैलेंज शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। यदि उम्मीदवारों की चुनौतियां सही पाई गईं, तो फाइनल एनआईएमसीईटी आंसर की रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी।
NIMCET 2024 परीक्षा 8 जून को ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे थी, जबकि पेपर का माध्यम अंग्रेजी था। परीक्षा में कुल 120 प्रश्न थे जो 4 खंडों गणित, विश्लेषणात्मक क्षमता और लॉजिकल रीजनिंग, कंप्यूटर जागरूकता और सामान्य अंग्रेजी में विभाजित थे।
NIMCET 2024: आंसर की चैलेंज का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर NIMCET 2024 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आपकी NIMCET 2024 उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- आंसर की चैलेंज लिंक पर क्लिक करें।
- अब वह उत्तर चुनें जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं।
- इसके बाद सहायक दस्तावेज संलग्न करें।
- अब सबमिट करें और एक प्रति सेव कर रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’