NIFTEE 2027: निफ्ट प्रवेश परीक्षा के लिए अब तक 25,918 पंजीकरण, विलंब शुल्क के साथ 29 नवंबर तक करें आवेदन
Saurabh Pandey | November 27, 2026 | 12:50 PM IST | 1 min read
NIFTEE 2027 के लिए अब तक 25,918 पंजीकरण और 23,245 शुल्क भुगतान हो चुके हैं, जबकि यूजी, पीजी और एनएलईए के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2026 है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली :
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NIFTEE) 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसमें अब तक कुल 25,918 पंजीकरण फॉर्म भरे जा चुके हैं। इनमें से 23,245 अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क का भुगतान भी कर चुके हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन पूरा नहीं किया है, उनके लिए विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
यह अंतिम तिथि अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG) और निफ्ट लेटरल एंट्री एडमिशन (NLEA) तीनों प्रवेश श्रेणियों के लिए लागू होगी। यदि आपने अभी तक अपना आवेदन पूरा नहीं किया है, तो इस अवसर को न चूकें। अपना आवेदन फॉर्म पूरा करें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, निर्धारित परीक्षा शुल्क एवं लेट फीस शुल्क का भुगतान करें और अपना कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
UPDATE:
B.Des @UPES. Ranked #52 in NIRF, 93.28% Placement. Apply Now
NIFTEE 2027: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाएं।
- NIFTEE 2027 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी लॉगिन जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करें।
- एप्लिकेशन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर को तय फॉर्मेट में अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में अपना कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
NIFTEE 2027 Exam Date: परीक्षा तिथि
निफ्ट प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पूरे भारत के 100 शहरों में होगी। इसे कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) और पेन-एंड-पेपर आधारित टेस्ट (PBT) दोनों तरीकों से आयोजित किया जाएगा।
अगली खबर
]SBI JA Backlog Vacancy 2026: जूनियर एसोसिएट के 1540 बैकलॉग पदों पर भर्ती, 12000 लोगों को नौकरी देने की तैयारी
वित्तीय वर्ष 2027 के दौरान एसबीआई की योजना क्लर्क और ऑफिसर कैडर में लगभग 11,000 से 12,000 लोगों को शामिल करना है, जिसमें रिटायरमेंट और नई बिजनेस जरूरतों को ध्यान में रखा गया है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र