NIFT Results 2024: निफ्ट रिजल्ट एमडिस, एमएफटेक,एमएफएम के लिए जारी, exams.nta.ac.in/NIFT से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | May 9, 2024 | 11:31 AM IST | 1 min read
एनटीए ने 5 फरवरी को 60 शहरों के 72 परीक्षा केंद्रों पर निफ्ट परीक्षा 2024 आयोजित की थी। एनटीए ने 20 मार्च 2024 को निफ्ट 2024 लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट ) परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। निफ्ट रिजल्ट मास्टर्स पाठ्यक्रमों के लिए घोषित किए गए हैं। जो उम्मीदवार मास्टर्स कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए थे, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NIFT/ से अपना निफ्ट स्कोर कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
मास्टर पाठ्यक्रमों के लिए निफ्ट स्कोर कार्ड, मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एमएफटेक), मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट (एमएफएम), और मास्टर ऑफ डिजाइन (एमडिजाइन) को एनटीए वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT/ पर होस्ट किया गया है। निफ्ट स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
NIFT Results 2024: परीक्षा डिटेल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) प्रवेश परीक्षा 2024 बैचलर और मास्टर्स कार्यक्रमों के लिए 5 फरवरी को 60 शहरों के 72 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। इसमें स्टेज I जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) या क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट (CAT) के लिए आयोजित किया गया। पहले चरण में शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को दूसरे चरण में इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, जो 1 से 6 अप्रैल, 2024 तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।
निफ्ट एमडिजाइन अंतिम परिणाम 2024 के साथ परीक्षा एजेंसी ने बीडिजाइन प्रवेश के लिए निफ्ट परिणाम तिथि 2024 की भी घोषणा की है। बीडीएस के लिए निफ्ट परिणाम और सभी उम्मीदवारों के लिए स्कोर कार्ड 13 मई को घोषित किए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच