NIFT Entrance Admit Card 2024: निफ्ट प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड nift.ntaonline.in पर जारी, 5 फरवरी को एग्जाम
Santosh Kumar | February 2, 2024 | 02:37 PM IST | 1 min read
निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2024 दो मोड में सीबीटी और पीबीटी के माध्यम से हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट nift.ntaonline.in पर जाकर निफ्ट प्रवेश परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए द्वारा निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन 5 फरवरी को किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से बीडीएस और बीएफटेक, एमडीएस, एमएफएम और एमएफटेक और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा।
NIFT 2024 परीक्षा का जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (CBT) के माध्यम से प्रशासित किया जाएगा, जबकि क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट (CAT) पेपर-आधारित परीक्षण (PBT) के माध्यम से प्रशासित किया जाएगा।
प्रश्न पत्र दो भाषाओं में हिंदी और अंग्रेजी में होंगे। उम्मीदवारों को निफ्ट आवेदन पत्र में दिए गए विकल्प के अनुसार उसी माध्यम में उत्तर देना आवश्यक है।
NIFT Admit Card 2024- डाउनलोड प्रक्रिया
निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है। इसके जरिए आप आसानी से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nift.ntaonline.in पर जाएं।
- नीचे की तरफ Admit Card के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां NIFT Entrance Exam एप्लीकेशन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सुरक्षा पिन दर्ज करें और सबमिट करें।
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संबंध में संभालकर रख लें।
अगली खबर
]Bihar Police SI Main Exam 2023: बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड 6 फरवरी को होगा जारी
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह साढ़े 8 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे परीक्षा स्थल पर रिपोर्ट करना होगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा