NIFT 2024: निफ्ट राउंड 1 एडमिशन फीस जमा करने की आज आखिरी तारीख, nift.admissions.nic.in से करें भुगतान
Saurabh Pandey | June 24, 2024 | 10:43 AM IST | 1 min read
निफ्ट 2024 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) ने घोषणा की है कि निफ्ट राउंड 1 सीट आवंटन में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए प्रवेश शुल्क का भुगतान करने की समय सीमा आज यानी 24 जून को समाप्त हो जाएगी। जो उम्मीदवार निफ्ट राउंड 1 सीट आवंटन में शॉर्टलिस्ट हो गए हैं, वे प्रवेश शुल्क का भुगतान आधिकारिक वेबसाइट, nift.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन कर सकेंगे। ।
निफ्ट 2024 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई हैं, वे अपने पोर्टल से अपना प्रोविजनल आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
निफ्ट के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि छात्रों को फीस का भुगतान करने से पहले यह बताना होगा कि क्या वे प्रवेश लेना चाहते हैं। जिन लोगों को राउंड 1 में सीट नहीं दी गई थी, यदि वे पंजीकृत हैं तो बाद के राउंड में उनके बारे में स्वत: विचार किया जाएगा।
NIFT 2024: सीटें वापस लेने की प्रक्रिया
- निफ्ट 2024 राउंड 2 काउंसलिंग शुरू होने से पहले सीट ऑनलाइन वापस ली जा सकती है।
- अभ्यर्थी काउंसलिंग के अंतिम दौर तक अपनी आवंटित सीटें वापस ले सकते हैं।
- जिन उम्मीदवारों ने अपनी सीटें वापस ले ली हैं, उन्हें बाद के राउंड में सीट आवंटन के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
- काउंसलिंग के अंतिम दौर के लिए निफ्ट 2024 सीट आवंटन परिणाम घोषित होने के बाद, आवंटित सीट वापस लेने का कोई विकल्प नहीं होगा।
NIFT 2024: सीट बुकिंग शुल्क
|
वर्ष |
प्रथम सेमेस्टर |
द्वितीय सेमेस्टर |
कुल फीस |
|---|---|---|---|
|
पहला वर्ष |
1,83,200 रुपये |
1,43,000 रुपये |
3,26,200 रुपये |
|
दूसरा वर्ष |
1,69,800 रुपये |
1,50,000 रुपये |
3,19,800 रुपये |
|
तीसरा वर्ष |
1,78,700 रुपये |
1,58,000 रुपये |
3,36,700 रुपये |
|
चौथा वर्ष |
1,93,700 रुपये |
1,66,000 रुपये |
3,59,700 रुपये |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल