Trusted Source Image

IISER IAT Result 2024: आईआईएसईआर आईएटी रिजल्ट iiseradmission.in पर कल होगा जारी, काउंसलिंग शेड्यूल जानें

Abhay Pratap Singh | June 24, 2024 | 09:09 AM IST | 1 min read

आईएटी परिणाम 2024 में उत्तीर्ण उम्मीदवार IISER IAT 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

आईआईएसईआर आईएटी 2024 परिणाम 25 जून को घोषित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आईआईएसईआर आईएटी 2024 परिणाम 25 जून को घोषित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) द्वारा कल यानी 25 जून को आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (IAT 2024) का परिणाम जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद IISER एंट्रेंस एग्जाम में उपस्थित हुए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट iiseradmission.in पर जाकर आईएटी 2024 रिजल्ट देख सकेंगे।

आईएटी 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी लॉगिन विंडों में पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आईएटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे। आईएटी परीक्षा 2024 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार IISER IAT काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

IISER IAT 2024 प्रोविजनल उत्तर कुंजी 10 जून को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो 14 जून 2024 को बंद कर दी गई थी। वहीं, IISER IAT 2024 अंतिम उत्तर कुंजी 21 जून को जारी की गई थी। आईएटी से जुड़े नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को संस्थान की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

Also readUGC Defaulter University List: यूजीसी की डिफॉल्टर लिस्ट में 157 यूनिवर्सिटी के नाम, ऐसे देखें पूरी सूची

आईआईएसईआर आईएटी 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25 जून से शुरू होगी और 1 जुलाई 2024 को बंद कर दी जाएगी। संस्थान 7 जुलाई 2024 को प्रवेश के पहले चरण की घोषणा करेगा। काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण में कक्षा 12वीं की अपडेट की गई मार्कशीट और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) अपलोड करना होगा।

आईएटी अंकन योजना के अनुसार, प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को 4 अंक दिए जाएंगे। वहीं, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई या एक अंक काटा जाएगा। इसके अलावा, अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा और न ही काटा जाएगा।

IISER IAT 2024: शीर्ष संस्थानों में संभावित अंक

अभ्यर्थी शीर्ष आईआईएसईआर संस्थानों में प्रवेश के लिए संभावित अंक देख सकते हैं:

क्रम संख्यासंस्थान का नामसंभावित स्कोर
1आईआईएससी बेंगलुरु220+
2आईआईटी मद्रास
200+
3आईआईएसईआर पुणे
190+
4आईआईएसईआर भोपाल
185+
5आईआईएसईआर कोलकाता
175+
6आईआईएसईआर मोहाली
170+
7आईआईएसईआर तिरुपति
165+
8आईआईएसईआर बरहामपुर
150+
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications