NID BDes DAT Result 2024: एनआईडी बीडिज डीएटी मेन्स रिजल्ट admissions.nid.edu पर जारी, ऐसे करें चेक
Abhay Pratap Singh | May 21, 2024 | 03:29 PM IST | 2 mins read
एनआईडी डीएटी रिजल्ट 2024 में अपने अंकों से असंतुष्ट कैंडिडेट 22 मई शाम 4 बजे तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) ने आज यानी 21 मई को बीडिज डीएटी मेन्स 2024 रिजल्ट घोषित कर दिया है। कैंडिडेट लॉगिन विंडों में अपना लॉगिन विवरण जैसे ईमेल आईडी और जन्म तिथि दर्ज करके एनआईडी बीडिज डीएटी मुख्य परिणाम 2024 देख सकते हैं।
एनआईडी डीएटी बीडिज मेन्स रिजल्ट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट admissions.nid.edu पर जारी किया गया है। एनआईडी बीडिज फाइनल रिजल्ट के साथ ही संस्थान ने विकल्प भरने की सुविधा भी शुरू कर दी है।
एनआईडी बीडिज डीएटी मेन्स रिजल्ट में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्रों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन द्वारा पुनर्मूल्यांकन का भी मौका दिया जाएगा। डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट मेन्स परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र 22 मई शाम 4 बजे तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एनआईडी बीडिज डीएटी परिणाम 2024 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार 21 मई से 23 मई तक अपनी कैंपस वरीयता जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को समय सीमा से पहले एक कैंपस का चयन करना अनिवार्य है, अन्यथा संस्थान द्वारा प्रवेश प्रक्रिया के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
स्नातक डिजाइन पाठ्यक्रम में प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश हेतु सीट आवंटन लिए टोकन शुल्क देना होगा। सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 30,000 रुपये और विदेशी उम्मीदवारों को 75,000 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।
एनआईडी बीडिज राउंड 1 काउंसलिंग सीट आवंटन परिणाम सीटों की पुष्टि और भुगतान 29 से 31 मई के बीच किया जाएगा। इसके बाद, संस्थान शेष सीटों के लिए राउंड 2 काउंसलिंग आयोजित करेगा। नॉन-रिफंडेबल टोकन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई शाम 4 बजे तक है।
NID BDes DAT Results 2024: रिजल्ट कैसे देखें?
डीएटी बीडिज रिजल्ट निम्नलिखित चरणों का पालन कर कैंडिडेट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाएं।
- होमपेज पर, बीडिज डीएटी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में इमेल आईडी और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें और बीडिज डीएटी रिजल्ट देखें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच