Abhay Pratap Singh | May 21, 2024 | 02:29 PM IST | 2 mins read
COMEDK UGET अंतिम उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को लॉगिन विवरण जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Now
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) ने आज यानी 21 मई को अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (UGET 2024) अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। कॉमेडके यूजीईटी फाइनल आंसर की कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
COMEDK UGET 2026: Mock Test Series
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
Admission Alert: Jain University | Presidency University | Dayananda Sagar University | New Horizon (NHCE)
New: Visit IIsc Bangalore & Get B.Tech Admission Guidance | 30th May | Register Now
COMEDK UGET प्रोविजनल आंसर की 2024 के खिलाफ उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज कराने के लिए 16 मई तक का समय दिया गया था। COMEDK UGET 2024 प्रारंभिक उत्तर कुंजी के खिलाफ प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद COMEDK UGET 2024 अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है।
कॉमेडके यूजीईटी रिजल्ट 2024 संस्थान द्वारा 24 मई को घोषित किया जाएगा। COMEDK UGET 2024 काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। बताया गया कि, COMEDK UGET काउंसलिंग शेड्यूल 2024 संस्थान द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द अपलोड किया जाएगा।
COMEDK UGET 2024 का आयोजन 12 मई को किया गया था। कॉमेडके यूजीईटी के माध्यम से छात्र कर्नाटक में भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा प्रस्तावित इंजीनियरिंग, मेडिकल, डेंटल और आर्किटेक्चर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। कॉमेडके यूजीईटी एंट्रेंस एग्जाम तीन सत्रों में आयोजित की गई थी।
उम्मीदवार COMEDK उत्तर कुंजी 2024 के माध्यम से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं:
नीचे बताए गए चरणों का पालन कर कैंडिडेट अपना यूजीईटी कॉमेडके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं: