NICL Assistant Prelims Result 2026: एनआईसीएल असिस्टेंट प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, 30 अक्टूबर को मेंस परीक्षा
Saurabh Pandey | October 8, 2026 | 06:33 PM IST | 1 min read
एनआईसीएल असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने असिस्टेंट भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं और अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।
एनआईसीएल असिस्टेंट रिजल्ट पीडीएफ में मेन्स परीक्षा 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में पास हुए हैं, उन्हें अब एनआईसीएल असिस्टेंट फेज-II (मेन्स) परीक्षा में शामिल होना होगा।
एनआईसीएल असिस्टेंट प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 2026 की मदद से उम्मीदवारों को फेज-1 परीक्षा में मिले सेक्शन-वाइज और कुल मार्क्स की जानकारी मिलेगी। स्कोरकार्ड जल्द ही एनआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का इस्तेमाल करके अपने स्कोर देख सकेंगे।
NICL Assistant Mains Date 2026: मुख्य परीक्षा तिथि
एनआईसीएल असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा की तारीख और परीक्षा केंद्र की जानकारी के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
NICL Assistant Pre Result 2026: कट-ऑफ अंक जल्द
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने से पहले अपनी आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति आदि की पात्रता शर्तों की पुष्टि स्वयं कर लेनी चाहिए। यदि भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में कोई उम्मीदवार अयोग्य पाया जाता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। इसके अलावा, कट-ऑफ अंक जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि अभ्यर्थियों के प्राप्तांक अंतिम चयन सूची जारी होने के बाद ही साझा किए जाएंगे।
अगली खबर
]SSC JE Vacancy 2026: एसएससी जेई भर्ती की संभावित रिक्तियों का विवरण ssc.gov.in पर जारी, 1,699 पद भरे जाएंगे
आयोग द्वारा अपडेट की गई इस सूची के अनुसार, केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में कुल 1,699 संभावित पदों पर भर्ती की जाएगी। ये पद सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, टेलीकॉम और साइंटिफिक असिस्टेंट जैसी शाखाओं के लिए हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच