NIACL AO Scorecard 2025: एनआईएसीएल एओ स्कोरकार्ड जारी, newindia.co.in से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | August 7, 2025 | 03:27 PM IST | 1 min read
एनआईएसीएल एओ 2025 स्कोरकार्ड चरण 1, 2 परीक्षा और इंटरव्यू राउंड के लिए जारी किए गए हैं। इसमें सेक्शन-वार अंक और तीन चरणों, प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त कुल अंक जैसे विवरण शामिल हैं।
नई दिल्ली : न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने एनआईएसीएल एओ स्कोरकार्ड 2025 जारी कर दिया है। एनआईएसीएल एओ प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनआईएसीएल एओ स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाना होगा और अपना लॉगिन विवरण रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा।
स्कोरकार्ड विवरण
एनआईएसीएल एओ 2025 स्कोरकार्ड चरण 1, 2 परीक्षा और इंटरव्यू राउंड के लिए जारी किए गए हैं। इसमें सेक्शन-वार अंक और तीन चरणों, प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त कुल अंक जैसे विवरण शामिल हैं।
NIACL AO Scorecard 2025 OUT: स्कोरकार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'रिक्रूटमेंट' सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब 'रिक्रूटमेंट-मार्कशीट' वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- 'रिक्रूटमेंट 2024-एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर' पर पर जाएं।
- एक नई विंडो में, लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि टाइप करें।
- एनआईएसीएल एओ स्कोरकार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब एनआईएसीएल एओ स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करें और सेव कर लें।
Also read NTET Result 2025: एनटीईटी रिजल्ट exams.nta.ac.in/NTET/ पर जारी, अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करें
NIACL AO 2025: प्रोबेशन पीरियड
चयनित उम्मीदवार को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की प्रोबेशन अवधि से गुजरना होगा। इस प्रोबेशन अवधि को दो बार, प्रत्येक बार अतिरिक्त छह महीने के लिए, अधिकतम एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।
NIACL AO 2025: दो चरणों में हुई थी परीक्षा
एनआईएसीएल एओ भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। परीक्षा का पहला चरण 30 जनवरी को और दूसरा चरण 2 मार्च को आयोजित किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार