NIACL AO Mains Result 2025: एनआईएसीएल एओ मेन्स रिजल्ट newindia.co.in पर जारी, मार्कशीट, कटऑफ अंक जल्द
Saurabh Pandey | December 31, 2025 | 08:02 PM IST | 2 mins read
एनआईएसीएल एओ के दूसरे चरण की परीक्षा के अंकपत्र (जिन उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया है) और कट-ऑफ आधिकारिक वेबसाइट पर शीघ्र ही उपलब्ध होंगे।
नई दिल्ली : न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईएसीएल) ने प्रशासनिक अधिकारी (एओ) मेन्स या फेज II 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। एनआईएसीएल एओ मेन्स परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
एनआईएसीएल एओ परिणाम पीडीएफ प्रारूप में प्रकाशित किया गया है और इसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें इंटरव्यू राउंड के लिए चुना गया है, जो चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण है।
Niacl ao mains result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर "भर्ती" या "नवीनतम अपडेट" अनुभाग पर जाएं।
- अब 'NIACL AO Mains Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- एनआईएसीएल एओ रिजल्ट पीडीएफ में अगले चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
- अब अपना रोल नंबर दर्ज करके अपनी क्वालीफाइंग स्थिति चेक कर सकते हैं।
- एनआईएसीएल एओ रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और सेव करें।
NIACL AO Mains Result: एनआईएसीएल एओ इंटरव्यू विवरण
एनआईएसीएल एओ मेन्स 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद, परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को तीसरे चरण यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण है।
एनआईएसीएल एओ इंटरव्यू की तिथि, समय और स्थान की जानकारी के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट के भर्ती सेक्शन पर नियमित रूप से विजिट करते रहना होगा।
NIACL AO Mains Result 2025: अंतिम मेरिट सूची
इस इंटरव्यू का उद्देश्य उम्मीदवार के ओवरऑल व्यक्तित्व, संचार कौशल और प्रशासनिक अधिकारी पद के लिए उनकी उपयुक्तता का आंकलन करना है। इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद, एनआईएसीएल दोनों चरणों (मेन्स और साक्षात्कार) में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार करेगा।
NIACL AO Mains Result 2025: मार्कशीट, कट-ऑफ जल्द
एनआईएसीएल एओ के दूसरे चरण की परीक्षा के अंकपत्र (जिन उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया है) और कट-ऑफ आधिकारिक वेबसाइट पर शीघ्र ही उपलब्ध होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल