NHPC Apprentice Recruitment 2026: एनएचपीसी अपरेंटिस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | April 16, 2026 | 04:06 PM IST | 2 mins read

आवेदन के समय क्वालीफाइंग परीक्षा के रिजल्ट्स की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार या वे उम्मीदवार जो पहले ही 1 वर्ष या उससे अधिक का अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं, आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट आधारित है, इसमें कोई इंटरव्यू या लिखित परीक्षा नहीं होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : एनएचपीसी लिमिटेड ने देश भर में स्थित अपनी विभिन्न इकाइयों के लिए एक वर्षीय अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर शुरू हो चुकी है। संबंधित ट्रेडों में बी.ई./बी.टेक., डिप्लोमा या आईटीआई प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

एनएचपीसी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए पात्र उम्मीदवारों की आयु उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग को सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन के समय क्वालीफाइंग परीक्षा के रिजल्ट्स की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार या वे उम्मीदवार जो पहले ही 1 वर्ष या उससे अधिक का अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं, आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

NHPC Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

एनएचपीसी भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार की एनएटीएस के तहत दी जाने वाली डीबीटी राशि सहित मासिक स्टाइपेंड प्राप्त होगा।

अपरेंटिस ट्रेड
शैक्षणिक योग्यता
मासिक स्टाइपेंड (रुपये में)
ग्रेजुएट (सिविल)
सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई./ बी.टेक./ बी.एससी. (इंजी.)
15,000 रुपये
ग्रेजुएट (इलेक्ट्रिकल)
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.ई./ बी.टेक./ बी.एससी. (इंजी.)
15,000 रुपये
ग्रेजुएट (मैकेनिकल)
मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.ई./ बी.टेक./ बी.एससी. (इंजी.)
15,000 रुपये
ग्रेजुएट (E&C)
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.ई./ बी.टेक./ बी.एससी. (इंजी.)
15,000 रुपये
ग्रेजुएट (कंप्यूटर साइंस)
कंप्यूटर साइंस इंजी./ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बी.ई./ बी.टेक./ बी.एससी. (इंजी.)
15,000 रुपये
HR एग्जीक्यूटिव
MBA/ PGDM (HR/ PM&IR/ HRM/ MSW)
15,000 रुपये

NHPC Recruitment 2026: डिप्लोमा टेक्नीशियन

पद/ट्रेड का नाम
शैक्षणिक योग्यता
मासिक स्टाइपेंड (रुपये में)
सुपरवाइजर (HR)
BBA (बी.बी.ए.)
13,500 रुपये
डिप्लोमा (सिविल)
सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
13,500 रुपये
डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल)
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
13,500 रुपये
डिप्लोमा (मैकेनिकल)
मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
13,500 रुपये
डिप्लोमा (E&C)
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
13,500 रुपये
डिप्लोमा (नर्सिंग/GNM)
नर्सिंग में डिप्लोमा / GNM
13,500 रुपये
डिप्लोमा (फार्मेसी)
फार्मेसी में डिप्लोमा (D.Pharma)
13,500 रुपये
डिप्लोमा (X-Ray)
एक्स-रे टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा
13,500 रुपये

NHPC Recruitment 2026: आईटीआई टेक्नीशियन

पद/ट्रेड का नाम
शैक्षणिक योग्यता
मासिक स्टाइपेंड (रुपये में)
इलेक्ट्रीशियन (Electrician)
इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई
12,000 रुपये
प्लंबर (Plumber)
प्लंबर ट्रेड में आईटीआई
12,000 रुपये
फिटर (Fitter)
फिटर ट्रेड में आईटीआई
12,000 रुपये
मशीनिस्ट (Machinist)
मशीनिस्ट ट्रेड में आईटीआई
12,000 रुपये
वेल्डर (Welder)
वेल्डर ट्रेड में आईटीआई
12,000 रुपये
कारपेंटर (Carpenter)
कारपेंटर ट्रेड में आईटीआई
12,000 रुपये
कंप्यूटर ऑपरेटर असिस्टेंट (COPA)
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट में आईटीआई
12,000 रुपये


Also read LIC HFL Recruitment 2026: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में जेए के 180 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू

NHPC Recruitment 2026: चयन मानदंड

चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होगी, जिसमें कोई इंटरव्यू नहीं होगा। चयन का निर्धारण 10वीं, 12वीं/डिप्लोमा और स्नातक/आईटीआई में शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित वेटेज के अनुसार किया जाएगा। चयन मानदंड निम्नलिखित हैं-

अपरेंटिस का प्रकार
वेटेज का विवरण
ग्रेजुएट अपरेंटिस
20% (10वीं) + 20% (12वीं/डिप्लोमा, जो भी अधिक हो) + 60% (संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर)
डिप्लोमा तकनीशियन
30% (10वीं) + 70% (इंजीनियरिंग में डिप्लोमा)
आईटीआई तकनीशियन
30% (10वीं) + 70% (संबंधित ट्रेड में आईटीआई)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]